भारतीय सैनिकों के साथ चीनी सैनिकों ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे, देखें वीडियो
By आकाश चौरसिया | Published: January 23, 2024 03:24 PM2024-01-23T15:24:02+5:302024-01-23T15:54:31+5:30
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यह नजारा लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल का है। इसमें दोनों देश के सैनिकों ने एक साथ जय श्री राम के नारे लगाए।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में संपन्न हुए प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारतीय-चीनी सीमा पर भारतीय सैनिकों की ओर से एक छोटी पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बॉर्डर पर तैनात रहने वाले चीनी सैनिक भी शामिल हुए और उन्होंने भी पार्टी के दौरान भारतीय सैनिकों के सुर में सुर मिलाते हुए जय श्री राम के नारे लगाए।
दोनों सेनाओं के बीच ये पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यह नजारा लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल का है। यह आयोजन 500 वर्षों बात रामलला के अयोध्या में विराजमान होने के बाद रखा गया। इस समारोह का वीडियो भी सामने आया था, जहां नवनिर्मित मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा अर्चना करने के बाद भगवान राम को स्थापित किया।
INDIAN ARMY WITH Chinese ARMY.
— Dhruv Tripathi (@Dhruv_tr108) January 22, 2024
Jai shree Ram🚩pic.twitter.com/P8L3fsMSc7
यह ऐसा समय में सामने आया है जब दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध चल रहा था। कई यूजर्स ने कहा वो इस दृश्य को देखकर चौंक गए हैं, जिसमें चीनी सैनिकों ने भी जय श्री राम के नारे लगाए।