लाइव न्यूज़ :

वीडियो: अखिलेश यादव को वोट देने की बात पर भड़के बीजेपी नेता, दिव्‍यांग के मुंह में की डंडा डालने की कोशिश

By भाषा | Updated: December 27, 2018 06:05 IST

भाजपा नेता ने इस पर सफाई दी। उनका कहना है कि वह दिव्यांग व्यक्ति शराब के नशे में था और यह वीडियो भाजपा की छवि को खराब करने के इरादे से वायरल किया गया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक भाजपा नेता द्वारा एक दिव्यांग व्यक्ति से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में भाजपा के स्थानीय नेता मोहम्मद मियां, अखिलेश यादव (सपा अध्यक्ष) को वोट देने की बात चिल्लाकर कह रहे एक दिव्यांग व्यक्ति के मुंह में जबरन डंडा डालते हुए दिख रहे हैं।

हालांकि बाद में भाजपा नेता ने इस पर सफाई दी। उनका कहना है कि वह दिव्यांग व्यक्ति शराब के नशे में था और यह वीडियो भाजपा की छवि को खराब करने के इरादे से वायरल किया गया है। उनका यह भी कहना है कि वह उस दिव्यांग व्यक्ति को अपने पास से हटा रहे थे। 

एक चैनल से की गई बातचीत में मोहम्मद मियां ने यह भी कहा कि वह दिव्यांग व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गालियां दे रहा था। पहले तो उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की उसके बाद उसे अपने पास से हटाने का प्रयास किया। उन्होंने उसके मुंह में डंडा बिल्कुल नहीं डाला।

बहरहाल, इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाजपा नेता की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video