लाइव न्यूज़ :

है दम! देखिए ये 13 सबसे भूतहा फिल्में, मिलेंगे आपको 95 हजार रुपये

By विनीत कुमार | Updated: September 14, 2021 11:00 IST

अमेरिका की एक कंपनी ऐसे शख्स को नियुक्त करना चाह रही है, जिसकी भूमिका 'हॉरर मूवी हार्ट रेट एनालिस्ट' की होगी। इसे 13 बेहद डरावनी फिल्म दिखाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के FinanceBuzz कंपनी ने हॉरर फिल्में देखने के लिए पैसे देने का दिया है ऑफर।26 सितंबर तक किया जा सकता है इसके लिए अप्लाई, अक्टूबर में देखनी होंगी 13 डरावनी फिल्में।कौन-कौन सी 13 फिल्में देखनी होंगी, कंपनी ने इसके बारे में भी बताया है।

नई दिल्ली: हॉरर या भूतहा फिल्में क्या आपको भी देखना पसंद है? भूतहा फिल्मों के अगर आप शौकिन हैं तो अब कमाई के लिए भी तैयार हो जाइए। दरअसल एक अमेरिकी कंपनी ने अक्टूबर में 13 हॉरर फिल्में देखने और इस पर फीडबैक देने के लिए 1300 अमेरिकी डॉलर (95 हजार रुपये) देने का प्रस्ताव रखा है।

FinanceBuzz कंपनी ऐसे शख्स को नियुक्त करना चाह रही है, जिसकी भूमिका 'हॉरर मूवी हार्ट रेट एनालिस्ट' की होगी। इसके तहत शख्स को 'अब तक की सबसे डरावनी 13 फिल्में' दिखाई जाएगी। इस दौरान कंपनी शख्स की हृदय गति की निगरानी करेगी। 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस काम का उद्देश्य यह पता लगाने का प्रयास होगा कि क्या फिल्म के बजट का आकार इसकी प्रभावशीलता को प्रभावित करता है।

कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, 'हम यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या बड़े बजट वाली हॉरर फिल्में कम बजट वाली फिल्मों की तुलना में अधिक डरावनी होती हैं।' 

दिखाई जाएंगी ये 13 डरावनी फिल्में

अब सवाल है कि कौन सी वो 13 फिल्में हैं जो किसी शख्स को दिखाई जाएंगी। इसकी भी सूची आ गई है। ये 13 फिल्में हैं- ऐसी कौन सी 13 सबसे डरावनी फिल्में हैं जिन्हें एक व्यक्ति को देखना चाहिए? सॉ, एमिटीविले हॉरर, ए क्वाइट प्लेस, ए क्वाइट प्लेस पार्ट 2, कैंडीमैन, इंसिडियस, द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट, सिनिस्टर, गेट आउट, द पर्ज, हैलोवीन (2018), पैरानॉर्मल एक्टिविटी और एनाबेले।

कैसे कर सकते हैं इस प्रोजेक्ट के लिए अप्लाई

कंपनी के अनुसार आवेदन 26 सितंबर तक भेजे जा सकते हैं। उम्मीदवार का चयन 1 अक्टूबर, 2021 तक किया जाएगा और ईमेल के माध्यम से उससे संपर्क किया जाएगा।

इसके बाद 4 अक्टूबर, 2021 तक फिटबिट भेजा जाएगा जो ह्रदय की गति मापेगा। इसके बाद उम्मीदवार के पास 9 अक्टूबर, 2021 से 18 अक्टूबर, 2021 तक फिल्में देखने और असाइनमेंट पूरा करने का समय होगा। वैसे शर्त ये भी है कि आवेदक अमेरिका में होना चाहिए और उसकी आयु कम से कम 18 वर्ष की होनी चाहिए।

टॅग्स :HollywoodAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो