यूपी के 2 फीट के अजीम की मुराद हुई पूरी, 3 फीट की बुशरा से हुआ निकाह, दुल्हन ढूंढने में यूपी सीएम, अखिलेश यादव समेत पुलिस से मांगी थी मदद
By अनिल शर्मा | Published: November 3, 2022 10:48 AM2022-11-03T10:48:36+5:302022-11-03T11:16:03+5:30
2 फीद कद के अजीम मंसूरी बारात के साथ हापुड़ पहुंचे जहां उन्होंने तीन फीट की बुशरा के साथ निकाह किया।
शामलीः उत्तर प्रदेश में शामली के रहनेवाले 2 फीट कद के अजीम मंसूर की आखिर मुराद पूरी हो गई। बुधवार को 27-वर्षीय अजीम ने हापुड़ में शादी कर ली। लंबे समय से अजीम दुल्हन की तलाश में थे। अजीम की दुल्हन की लंबाई भी लगभग उनके जितनी ही है। शादी न हो पाने के बाद मंसूर दुल्हन ढूंढने में मदद मांगते हुए पुलिस के पास पहुंच गए थे और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी खत लिखा था।
बता दें कि अजीम मंसूरी पिछले डेढ़ साल से शादी के लिए परेशान थे। छोटे कद की वजह से कोई दुल्हन नहीं मिल पा रही थी। इस बात से वे काफी परेशान रहते थे। दुल्हन ढूंढने के लिए वे पुलिस तक की मदद मांगी। वे कोतवाली पहुंच गए थे और पुलिस से अपने अम्मी-अब्बू को शादी के लिए मनाने को कहा था।
Azeem Mansoori, a 2.3 feet tall man, gets married in Uttar Pradesh's Hapur https://t.co/rQqfzfYcqQpic.twitter.com/rO3Q3Am6BM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 2, 2022
अजीम ने पुलिस अधिकारी से कहा था कि सर आप पुलिस की हूटर वाली गाड़ी बुला लो और मेरे साथ घर पर चलो। मेरे अब्बू-अम्मी से मेरी शादी कराने के लिए सिफारिश कर दो। मैं आपका यह अहसान मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगा। इसके अलावा उन्होंने अपनी शादी करवाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाई थी जिसका वीडियो वायरल हुआ था। यही नहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक से भी शादी के लिए गुहार लगाई थी। अब छोटे कद के मंसूरी की ख्वाहिश पूरी हो चुकी है। अब वे काफी खुश हैं। अजीम मंसूरी का निकाह तीन फीट की बुशरा के साथ हुआ है।