इंटरनेट पर वायरल हो रहा रोमांचक से भरपूर दो बाघों की लड़ाई का वीडियो, देखें
By प्रिया कुमारी | Published: April 3, 2020 04:14 PM2020-04-03T16:14:34+5:302020-04-03T16:14:34+5:30
भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी परवीन कासवान ने दो बाघों के बीच एक लड़ाई का एक रोमांचक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दो बाघ बहुत ही गुस्से से एक दूसरे को देखते हैं।
भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी परवीन कासवान ने दो बाघों के बीच की लड़ाई और रोमांचक से भरपूर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दो बाघ बहुत ही गुस्से से एक दूसरे को देखते हैं। और फिर शुरू होती है उनकी लड़ाई। परवीन कासवान वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दो पूर्ण विकसित बाघों के बीच लड़ाई, हेडफोन के साथ सुनो आज प्रोजेक्ट बाघ ने भारत में 47 साल पूरे कर लिए हैं।
वीडियो में, दो बाघ आक्रामक रूप से लड़ते हैं साथ ही पर्यटक उन्हें दूर से देखते हैं। वीडियो में दोनों नर बाघों की तेज गर्जने की आवाज भी सुनी जा सकती है। कासवान ने खुलासा किया कि ऐसे झगड़ों के दौरान बाघों की मौत की भी संभावना होती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया। काफी लाइक्स कमेंट भी मिले।
Territorial fight between two full grown #tigers. Listen with headphones. Powerful Roar & it's echo from Indian #forests. Via WA. Today project tiger has completed 47 years in #India. pic.twitter.com/hiLonKXrif
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) April 1, 2020
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि लोग इतने दुर्लभ नजारे को कैद करना कितना अच्छा है हर कोई नहीं ऐसे नजारे नहीं देख सकता है। वायरल वीडियो में बाघों की लड़ाई को देखना काफी रोमांचक तो है लेकिन इससे खतरा और भी बढ़ जाता है दोनों एक दूसरे को ही नुकसान पहुंचा देते हैं।