हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे यूपी में दो बंदी बने समधी, रचाया बेटा-बेटी का ब्याह, जानें कैसे हुई दोस्ती और बने रिश्तेदार

By भाषा | Published: February 24, 2023 12:55 PM2023-02-24T12:55:57+5:302023-02-24T13:11:23+5:30

जेलर ने बताया कि धारा सिंह का बेटा सुमित सिंह भी अपने पिता के साथ जेल की सजा काट रहा था और 10 साल की सजा पूरी होने पर वह कुछ दिनों पहले जेल से रिहा हुआ था। अर्जुन सिंह को धारा सिंह का बेटा सुमित सिंह अपनी बेटी के लिए योग्य वर लगा।

Two inmates serving life sentence in murder case arranged marriage of son and daughter | हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे यूपी में दो बंदी बने समधी, रचाया बेटा-बेटी का ब्याह, जानें कैसे हुई दोस्ती और बने रिश्तेदार

हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे यूपी में दो बंदी बने समधी, रचाया बेटा-बेटी का ब्याह, जानें कैसे हुई दोस्ती और बने रिश्तेदार

Highlightsजेल में ही धारा सिंह की मुलाकात अर्जुन सिंह से हुई।अर्जुन गांव में हुई एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अर्जुन सिंह को 21 दिन की पैरोल जबकि धारा सिंह को चार दिन की पैरोल पर छोड़ा गया है। 

कौशांबीः कौशांबी जिले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो कैदी आपस में समधी बन गए। दोनों कैदियों ने अपने बेटे और बेटी का बुधवार को विवाह कर दिया। शासन ने उन्हें पैरोल पर भेज कर इस रिश्ते की सभी रस्मों को पूरा कराया। कौशांबी जिला जेल प्रभारी जेलर भूपेश सिंह ने बताया कि जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कटहुला गांव निवासी धारा सिंह को कई साल पहले हुए एक हत्याकांड में दोषी करार दिया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

उन्होंने बताया कि जेल में ही धारा सिंह की मुलाकात अर्जुन सिंह से हुई जो गांव में हुई एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। जेल में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और धारा सिंह और अर्जुन सिंह ने जेल में ही अपने बच्चों का रिश्ता तय कर दिया।

जेलर ने बताया कि धारा सिंह का बेटा सुमित सिंह भी अपने पिता के साथ जेल की सजा काट रहा था और 10 साल की सजा पूरी होने पर वह कुछ दिनों पहले जेल से रिहा हुआ था। अर्जुन सिंह को धारा सिंह का बेटा सुमित सिंह अपनी बेटी के लिए योग्य वर लगा।

अर्जुन सिंह और धारा सिंह को विवाह की रस्मों को निभाने के लिए बुधवार को जेल से पैरोल पर छोड़ा गया और धारा सिंह का 26 वर्षीय बेटा सुमित, अर्जुन सिंह के घर बारात लेकर पहुंचा। विवाह की रस्में अदा करने के लिए पुलिस अर्जुन सिंह और धारा सिंह को लेकर वैवाहिक समारोह में पहुंची। भूपेश सिंह ने बताया कि शासन से स्वीकृत आदेश के अनुसार अर्जुन सिंह को 21 दिन की पैरोल जबकि धारा सिंह को चार दिन की पैरोल पर छोड़ा गया है। 

Web Title: Two inmates serving life sentence in murder case arranged marriage of son and daughter

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे