लाइव न्यूज़ :

ऐसे देखा है कभी! भयंकर तूफान में आसमान में उड़ने लगा सोफा, तुर्की के अंकारा से आया हैरान करने वाला वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2023 09:14 IST

तूफान में सोफा उड़ते हुए शायद आपने कभी नहीं देखा होगा। हालांकि, तुर्की के अंकारा से ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App

अंकारा: तेज आंधी-तूफान में पेड़ गिरने, साइनबोर्ड उखड़ जाने जैसे वाकये तो आपने कभी सुने और देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी तूफान में सोफा उड़ते हुए देखा है? दरअसल ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो तुर्की की राजधानी अंकारा का है। यहां आए एक भयंकर तूफान में सोफ आसमान में उड़ने लगा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नजर आता है कि उड़ता हुआ सोफा एक दूसरी इमारत से जाकर टकरा जाता है।

इसी वीडियो को गुरु ऑफ नथिंग के नाम से जाने जाने वाले एक ट्विटर हैंडल द्वारा साझा किया गया था। शॉर्ट वीडियो में शुरुआत में एक वस्तु आसमान में उड़ती नजर आ रही है। जैसे ही कैमरा ज़ूम इन करता है, पता चलता है कि यह वास्तव में एक सोफा है। कुछ सेकंड के भीतर, तेज हवाएं सोफे को दूसरी इमारत से टकराने के लिए मजबूर करती हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा, 'कल्पना कीजिए कि आप अपनी खिड़की से बाहर देखते हैं और एक सोफा आपकी ओर उड़ता हुआ आता नजर आता है।' वहीं, एक दूसरे व्यक्ति ने कहा, 'कल्पना कीजिए कि एक फ़्लाइंग काउच...मनुष्य द्वारा मार गिराया जा रहा है।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अलादीन का रीमेक बनाने की जरूरत है जिसमें उसके आने-जाने का साधन बदला हुआ होगा।'एक यूजर ने कमेंट किया, 'ऐसा केवल तुर्किये में हो सकता है।' एक शख्स ने कहा, 'इस सोफे पर बैठना पसंद करूंगा और कभी लैंड नहीं करूंगा।'

बता दें कि 17 मई को अंकारा में एक तेज तूफान आया था जिसने शहर में बहुत तबाही मचाई। अंकारा मेट्रोपॉलिटन नगर पालिका के मेयर मंसूर यावस ने ट्विटर पर लोगों को तेज हवाओं और बारिश के बारे में सूचित किया था और उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने को कहा था। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, 'मौसम विज्ञान से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अंकारा में हवा की गति 78 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है। मैं आपसे इससे निपटने के लिए तैयार रहने की विनती करता हूं।'

मेयर को जवाब देते हुए एक शख्स ने कहा, 'मैं 50 साल का हूं और मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा तूफान कभी नहीं देखा। हवा ने सारे गटर उठा लिए और अब तेज बारिश हो रही है।'

टॅग्स :तुर्कीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'