Times Square: विश्व की 100 महिला आर्टिस्ट में स्वाति घोष भी शामिल, आर्ट फेस्टिवल में दिखाया दमखम
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2023 19:01 IST2023-07-04T18:08:22+5:302023-07-04T19:01:26+5:30
Times Square: 'इंकॉन्ट्री यूरोप' प्रदर्शनी में भारतीय कलाकार "स्वाति घोष" ने फिर एक बार भारत को विदेशी ज़मीन पर गौरवान्वित किया है।

Times Square: विश्व की 100 महिला आर्टिस्ट में स्वाति घोष भी शामिल, आर्ट फेस्टिवल में दिखाया दमखम
Times Square: वर्ल्ड के 100 महिला कलाकार में एक भारतीय कलाकार स्वाति घोष भी टाइम स्क्वायर की स्क्रीन पर दिखीं। 20 से 30 जून को बोलोनिया, इटली के प्रतिष्ठित पैलेस "पलाज़ो डी एकर्सियो" में ऐतिहासिक चित्रों का प्रदर्शन हुआ।
इस 'इंकॉन्ट्री यूरोप' प्रदर्शनी में भारतीय कलाकार "स्वाति घोष" ने फिर एक बार भारत को विदेशी ज़मीन पर गौरवान्वित किया है। इससे पहले भी कई आर्ट फेस्टिवल के दौरान स्वाति घोष अलग अलग देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आई हैं। बोलोनिया प्रदर्शनी में मिनारी समूह के साथ अन्य इटालियन कलाकार भी शामिल थे।
वर्ल्ड की 100 महीला आर्टिस्ट में स्वाति भी शामिल हुई, जिसे 2 जुलाई को न्यूयॉर्क सिटी के टाइम स्क्वायर ने इस ऐतिहासिक महत्वपूर्ण घटना को बड़े पैमाने पर बिग स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जिसमें भारतीय महिला पेंटर स्वाति घोष को भी दिखाया गया, जो भारत के कई कलाकारों का सपना होता हैं।
स्वाति घोष भारतीय कला के लिए एक उभरता हुआ नाम है। इन्होंने अपने अद्भुत पेंटिंग के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का काम किया हैं, स्वाति घोष मिनारी नामक एक समूह की सदस्य हैं, और यह यूरोप में स्थित है। इस समूह में कई देशों के कलाकार मौजूद हैं। इस समूह ने यूरोप में कई प्रदर्शनियाँ में एक साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया हैं।
स्वाति घोष का जन्म 28 जुलाई 1983 को भारत के जमशेदपुर शहर में हुआ, साथ ही इन्होंने कानपुर से अपनी शिक्षा समाप्त की। 2014 में, स्वाति ने कोलकाता में भारतीय ललित कला शिक्षकों से अपने घर पर निजी शिक्षा लेनी शुरू की। उन्होंने 2018 में लंदन आर्ट कॉलेज से ड्राइंग और पेंटिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया।