गर्लफ्रेंड से मिलने शादी से एक रात पहले फरार हुआ दूल्हा, फिर मेहमान बनकर पहुंचे शख्स ने की शादी

By अनुराग आनंद | Published: January 6, 2021 01:36 PM2021-01-06T13:36:32+5:302021-01-06T13:43:19+5:30

शादी के एक दिन पहले ही दूल्हा गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए घर से फरार हो जाता है, फिर परिवार वाले मेहमानों में से एक की शादी लड़की से करा देते हैं।

The groom absconded one night before the wedding to meet his girlfriend, then the man arrived as a guest and got married | गर्लफ्रेंड से मिलने शादी से एक रात पहले फरार हुआ दूल्हा, फिर मेहमान बनकर पहुंचे शख्स ने की शादी

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsयह घटना चिक्कमगलुरु जिले के तारिकेरे तालुक के एक गांव की बताई जा रही है।शनिवार को नवीन और अशोक नाम के दो भाईयों की शादी एक ही मंडप पर साथ ही होनी थी। 

नई दिल्ली: कर्नाटक में एक जगह पर शादी की तैयारी चल रही थी, कल शादी होने वाला था। सारे मेहमान शादी समारोह स्थल पर पहुंचने लगे थे। लेकिन, शादी से एक दिन पहले हर कोई हैरान रह गया जब भावी दूल्हा अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए फरार हो गया।

बेंगलुरु मिरर के मुताबिक, देर रात तक जब दूल्हा वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने लड़के का पता लगाना शुरू किया। लेकिन, शादी के दिन तक दूल्हे का कोई पता नहीं चला और न ही शादी करने के लिए लड़का वापस लौटा।

रिपोर्ट की मानें तो शादी वाले दिन काफी देर तक इंतजार के बाद दूल्हा के वापस नहीं लौटने पर शादी में शामिल होने के लिए आए हुए मेहमानों में से एक शख्स ने लड़की से शादी कर ली। 

भागने से पहले लड़के ने दुल्हन सिंधु के साथ तस्वीरें भी खींचवाई थी-

बता दें कि यह घटना चिक्कमगलुरु जिले के तारिकेरे तालुक के एक गांव की बताई जा रही है। शनिवार को नवीन और अशोक नाम के दो भाईयों की शादी एक ही मंडप पर साथ ही होनी थी। 

शादी से पहले नवीन ने अपनी होने वाली दुल्हन सिंधु के साथ तस्वीरें भी खींचवाई थी और बड़ों से आशीर्वाद भी लिया था। लेकिन, रविवार को शादी से एक दिन पहले नवीन लापता हो गया। बाद में पता चला कि वह अपने गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए भाग गया। 

यदि वह शादी दूसरे से करता है तो वह मेहमानों के सामने जाकर जहर पी लेगी-

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि गर्लफ्रेंड ने उसे धमकी दी थी कि यदि वह शादी दूसरे से करता है तो वह मेहमानों के सामने जाकर जहर पी लेगी। इसी वजह से दूल्हा वहां से भाग गया। इसके बाद दूल्हन का परिवार परेशान हो गया और दूल्हन भी रोने लगी। 

फिर शादी में शामिल होने के लिए आए मेहमानों में से एक ने उस लड़की से शादी कर ली। चंद्रप्पा नाम के शख्स ने सिंधु से शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी बन गए।

Web Title: The groom absconded one night before the wedding to meet his girlfriend, then the man arrived as a guest and got married

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे