शख्स द्वारा गुटखा किंग कहे जाने पर भड़के सुनील शेट्टी, अभिनेता के जवाब के बाद मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Published: May 10, 2022 10:05 AM2022-05-10T10:05:25+5:302022-05-10T10:48:52+5:30

गब्बर नाम के ट्विटर यूजर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- हाइवे पर इतने विज्ञापन देख लिए कि अब गुटखा खाने का मन कर रहा है। इसे साझा करते हुए एक शक्स ने अजय देवगन की जगह सुनील शेट्टी को टैग किया और उन्हें गुटखा किंग कह दिया...

Suniel Shetty furious over man calling him 'gutkha king', apologizes after actor's reply | शख्स द्वारा गुटखा किंग कहे जाने पर भड़के सुनील शेट्टी, अभिनेता के जवाब के बाद मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

शख्स द्वारा गुटखा किंग कहे जाने पर भड़के सुनील शेट्टी, अभिनेता के जवाब के बाद मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

Highlightsट्विटर यूजर ने गलती से अजय देवगन की जगह सुनील शेट्टी को टैग कर दिया थासुनील शेट्टी ने शख्स से कहा- तू अपना चश्मा बदल ले

मुंबईः सुनील शेट्टी को एक व्यक्ति ने तंबाकू ब्रांड के विज्ञापन को लेकर उन्हें ट्रोल किया। सुनील शेट्टी को टैग करते हुए शख्स ने उन्हें गुटखा किंग के नाम से संबोधित किया जिसके बाद अभिनेता ने अपने जवाब से उसकी बोलती बंद कर दी। बता दें कि सड़क किनारे एक पान मसाला कंपनी विमल का अजय देवगन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार के प्रचार करते हुए होर्डिंग लगी थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए शख्स ने अजय देवगन की जगह सुनील शेट्टी को टैग कर दिया और उन्हें इसके लिए भलाबुरा कहा। 

गब्बर नाम के ट्विटर यूजर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- हाइवे पर इतने विज्ञापन देख लिए कि अब गुटखा खाने का मन कर रहा है। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए एक अन्य यूजर ने अजय देवनग, सुनील शेट्टी, शाहरुख को टैग किया और लिखा- ''आपके बच्चे हैं, देश को गलत तरीके से नेतृत्व करने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। भारत को कैंसर राष्ट्र की ओर न ले जाएं।"

इस ट्वीट पर सुनील शेट्टी ने हाथ जोड़े इमोजी के साथ जवाब देते हुए लिखा, “भाई तू अपना चश्मा एडजस्ट कर ले या बदल दे।'' हालांकि यूजर ने बाद में अपनी गलती मान ली और माफी भी मांगी। शख्स ने यह भी दावा किया कि वह सुनील शेट्टी का बहुत बड़ा प्रशंसक है। उसने लिखा- "नमस्ते सुनील वी शेट्टी। क्षमा करें, यह गलत था और मेरा मतलब आपको चोट पहुंचाना नहीं था भाई, ढेर सारा प्यार। अजय देवगन होना चाहिए। जैसा कि मैं आपका प्रशंसक हूं, आपका नाम हमेशा टैग में सबसे पहले आता है।" 

Web Title: Suniel Shetty furious over man calling him 'gutkha king', apologizes after actor's reply

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे