अचानक पानी से निकली व्हेल मछली, हुआ कुछ ऐसा कि आप भी देखकर रह जाएंगे दंग, देखें वायरल वीडियो

By प्रिया कुमारी | Published: August 30, 2020 11:59 AM2020-08-30T11:59:06+5:302020-08-30T12:07:17+5:30

क्या आपने कभी व्हेल को इस तरीके से जम्प करते हुए देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें व्हेल के पानी से अचानक कूदते हुए नजर आ रही है। जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

suddenly Whale jump out of water video viral on social media | अचानक पानी से निकली व्हेल मछली, हुआ कुछ ऐसा कि आप भी देखकर रह जाएंगे दंग, देखें वायरल वीडियो

अचानक से निकला व्हेल, हुआ कुछ ऐसा कि आप भी देखकर रह जाएंगे दंग

Highlightsहम्पबैक व्हेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी रेक्स चैपमैन ने इसे रीपोस्ट किया। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हम्पबैक व्हेल को देखा जा सकता है। हम्पबैक व्हेल के शानदार प्रदर्शन को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। सीबीसी न्यूज के अनुसार, सीन रसेल और उनकी 10 वर्षीय बेटी सारा न्यूफाउंडलैंड में कॉन्सेप्ट बे में फिशिंग कर रहे थे, जब उन्होंने दो हंपबैक व्हेल को अपनी नाव के करीब तैरते हुए देखा।

रसेल ने बताया कि व्हेल को देखकर हैरान रह गई, आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि व्हेल को देखकर कैसा रिएक्शन दे रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। व्हेल के इस खूबसूरत प्रदशर्न को कैमरे में कैद किया गया है। वीडियो को पहले आइस हॉकी टीम न्यूफ़ाउंडलैंड ग्रोल्डर्स द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया था और बाद में अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी रेक्स चैपमैन ने इसे रीपोस्ट किया। 

इस वीडियो को दो दिन पहले ट्विटर पर शेयर किया गया था। अबतक इस वीडियो पर 2 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। रसेल ने ग्लोबल न्यूज को बताया, "नाव के आसपास व्हेल का होना कोई असामान्य बात नहीं है। व्हेल आमतौर पर इधर-उधर रहती हैं।

Web Title: suddenly Whale jump out of water video viral on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे