ब्लैक होल की आवाज में सुनाई दे रही 'ओम' की ध्वनि? NASA ने जारी किया डरावना ऑडियो क्लिप, आप भी सुनिए

By आजाद खान | Published: August 24, 2022 12:35 PM2022-08-24T12:35:27+5:302022-08-24T12:38:49+5:30

आपको बता दें कि नासा के वैज्ञानिकों ने धरती से 20 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर मौजूद ब्लैक होल की आवाज रिकॉर्ड की है।

sound Om being heard sound black hole NASA released a very scary recording galaxy | ब्लैक होल की आवाज में सुनाई दे रही 'ओम' की ध्वनि? NASA ने जारी किया डरावना ऑडियो क्लिप, आप भी सुनिए

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsनासा ने ब्लैक होल के बेहत खतरनाक आवाज जारी की है। इस आवाज को सुनने के बाद ऐसा लगता है कि यह किसी डरावनी फिल्म का साउंड है। इसे सुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि इसमें ओम सुनाई दे रहा है।

NASA Black Hole Sound:  नासा ने ब्लैक होल की बेहद विचित्र और भयावह आवाज को जारी किया है। यह आवाज इतनी भयानक है कि यह किसी भूतिया फिल्म के साउंडट्रैक जैसी लगती है। ब्लैक होल के इस आवाज को बहुत ही दुर्लभ तरीके से रिकॉर्ड किया गया है। 

आपको बता दें कि नासा के वैज्ञानिकों ने ब्लैक होल के इस आवाज को धरती से 20 करोड़ प्रकाश वर्ष से रिकॉर्ड किया है। इन आवाजों को सुनने के बाद ऐसा लगता है कि यह आवाज हॉलीवुड फिल्म ‘2001: अ स्पेस ओडिसी’ में सुनी गई आवाज से मिलती है। हालांकि कई लोगों ने दावा किया है कि इस आवाज में उन्हें ओम सुनाई मिल रही है। 

क्या कहा वैज्ञानिकों ने 

ब्लैक होल के इस आवाज के बारे में बोलते हुए वैज्ञानिकों ने बताया कि यह आकाशगंगा यानी लेक्सी अपने आप में 1.1 करोड़ प्रकाश वर्ष चौड़ी है और यह पर्सियस गैलेक्सी क्लस्टर में मौजूद है। वैज्ञानिकों ने यह भी दावा किया कि इस आकाशगंगा में कई ऐसे ग्रुप पाए गए है जिसमें गर्म गैस मौजूद है। 

नासा के ट्वीट कर कहा है कि हमारा मानना था कि आकाशगंगा खाली इसलिए वहां कोई ध्वनि नहीं है। यह धारणा गलत साबित हो गई है। वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि एक गैलेक्सी क्लस्टर में इतनी गैस होती है कि हमने वहां पर मौजूद वास्तविक ध्वनि का पता लगा लिया है और एंप्लीफाइड और अन्य डाटा को मिलाकर ब्लैक होल के आवाज को रिकॉर्ड किया है। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ओम की आवाज सुनने का दावा

नासा द्वारा जारी ब्लैक होल के इस आवाज को सुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने यह दावा किया है कि इसमें ओम की आवाज सुनाई दे रही है। इस पर कई यूजर्स ने नासा के इस ब्लैक होल वाले आवाज को रीट्वीट करते हुए दावा किया है कि अंतरिक्ष में ओम की आवाज गूंजती है। कई और यूजर ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि ओम शाश्वत ध्वनि है। वह ब्रह्मांड में हर जगह मौजूद है।

Web Title: sound Om being heard sound black hole NASA released a very scary recording galaxy

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे