जब सांप के काटने से गुस्साए व्यक्ति ने पलटकर उसको ही काट लिया, दोनों की मौत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 8, 2019 11:39 AM2019-05-08T11:39:23+5:302019-05-08T11:39:23+5:30
किसान को इलाज के दौरान कई हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़े जिससे उसे बचाया नहीं जा सका..
एक विचित्र घटना सामने आई है। गुजरात के महिसागर नाम का एक गांव है। वहां का एक किसान अपने खेत पर काम कर रहा था। उसी दौरान एक सांप ने उसको डस लिया। सांप के डसने से किसान गुस्से से लाल हो गया और वह किसी भी हालत में उसे मार देना चाहता था।
टीओआई के अनुसार पार्वत गाला बारिया नाम के इस व्यक्ति ने सांप को उठाया और उसे खा लिया। उसकी बहू ने मीडिया को बताया कि उस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां पर एक और रिश्तेदार मौजूद थे जो यह सब कुछ होते हुए देख रहे थे। बाद में उन्होंने ही सांप को उठाया और जला दिया।
उसी रिश्तेदार ने मरे हुए सांप के अवशेष के साथ किसान को पास के अस्पताल पहुंचाया। दुर्भाग्य से उनके इलाज में देरी हुई। काफी समय उनको एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल पहुंचाने में ही निकल गया। पहले गवर्नमेंट हॉस्पिटल, फिर प्राइवेट इसके बाद सिविल हॉस्पिटल।
तीन अस्पतालों का चक्कर काटने में काफी समय निकल गया जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका। इससे हमारे देश की चिकित्सा सुविधाओं की हकीकत का पता भी लगता है।