सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल फिर दिखे एक साथ, देखें जियो वर्ल्ड प्लाजा का वायरल वीडियो
By आकाश चौरसिया | Updated: November 1, 2023 14:33 IST2023-11-01T11:55:28+5:302023-11-01T14:33:50+5:30
मुंबई में सारा तेंदुलकर और शुभगमन गिल एक साथ जियो वर्ल्ड प्लाजा रेड कार्पेट में फिर साथ-साथ दिखे। अब इसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
नई दिल्ली: हाल में जियो वल्र्ड प्लाजा रेड कार्पेट में शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को एक साथ देखा गया। दोनों ही इस इवेंट में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे। दोनों की मुलाकात के वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इवेंट के बाद दोनों ही एक साथ बाहर निकलते दिख रहे हैं।
कुछ पहले समय तक खबर थी कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन बीते दिन यानी मंगलवार को दोनों का एक साथ दिखना, एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।
वहीं, मीडिया से बचते हुए शुभमन गिल वैन्यू से पहले ही रुक गए थे क्योंकि शायद वो ऐसा नहीं चाहते हो। हालांकि, भारतीयक्रिकेट टीम की लगातार जीत के बाद सारा को मुंबई में स्पॉट हुई। इसी दौरान एक मीडिया रिपोर्टर ने सारा से पूछ लिया कि भारत की जीत पर आप क्या कहना चाहेंगी, तब सारा मुस्कुराते हुए कार में जा बैठी।