श्योपुरः भाजपा MLA सीताराम आदिवासी के दो बेटों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की, मामला दर्ज, वीडियो वायरल, देखें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 23, 2022 07:10 PM2022-04-23T19:10:40+5:302022-04-23T19:11:34+5:30
मध्य प्रदेश के श्योपुर में भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी के बेटों ने वनकर्मियों के साथ मारपीट की है। मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। हमें अवैध कटाई और खनन से तुम लोग रोकते हो।
श्योपुरः मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कथित तौर पर अवैध रूप से पत्थर उत्खनन करने से रोकने पर वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक के दो बेटों और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विधायक सीताराम के बेटों ने हमारे साथ मारपीट की है उन्होंने कहा कि हमें अवैध कटाई और खनन से तुम लोग रोकते हो: पीड़ित वनकर्मी, श्योपुर, मध्य प्रदेशpic.twitter.com/OItlFSGC9j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2022
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें कुछ लोगों को एक समूह को पीटते हुए दिखाया गया है। पुलिस उप मंडल अधिकारी राम तिलक मालवीय ने कहा, ‘‘ धनराज, दीनदयाल, टिल्लू और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 323, धारा 294 और धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’
Based on the complaint, a case has been registered under sections 323, 294 and others. Further investigation underway: Ram Tilak Malviya, SDOP Sheopur, Madhya Pradesh pic.twitter.com/uQaFnNtTsJ
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 23, 2022
भाजपा सूत्रों ने कहा कि धनराज और दीनदयाल श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से पार्टी विधायक सीताराम आदिवासी के बेटे हैं। एक अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि इन लोगों ने पिपरानी में एक सुरक्षा चौकी पर रामराज सिंह, ऋषभ शर्मा और ड्राइवर हसन खान के साथ मारपीट की। संपर्क करने पर भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से भोपाल में हैं और श्योपुर पहुंचने पर घटना की जानकारी लेंगे।
#WATCH मध्य प्रदेश के श्योपुर में भाजपा विधायक के बेटों ने वनकर्मियों के साथ मारपीट की है। मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। pic.twitter.com/6HVde8h4zT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2022