लाइव न्यूज़ :

पवन और उनकी दुल्हन को देखकर कैमरे के सामने अक्षरा सिंह का कुछ ऐसा रहा रिएक्शन, देखें वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 10, 2018 03:43 IST

भोजपुरी फिल्म एक्टर और गायक पवन सिंह ने मंगलवार को एक बार फिर से(6 मार्च) शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने बहुत ही गोपनीय तरीके से यूपी के बलिया निवासी ज्योति सिंह के साथ सात फेरे लिए।

Open in App

नई दिल्ली(10 मार्च): भोजपुरी फिल्म एक्टर और गायक पवन सिंह ने मंगलवार को एक बार फिर से(6 मार्च) शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने बहुत ही गोपनीय तरीके से यूपी के बलिया निवासी ज्योति सिंह के साथ सात फेरे लिए। बावजूद इसके शादी समारोह उनके प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। उनकी शादी बलिया के चितबड़ागांव के शंकर होटल में रखी गई थी।

वहीं, उनकी शादी के बाद उनकी बेस्ट फ्रेंड कही जाने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह मीडिया के सामने आईं और पवन सिंह की जमकर तारीफ की लेकिन इस दौरान उनका दर्द भी उनके चेहरे पर साफ झलका। अक्षरा और पवन काफी करीब मानें जाते हैं। उन्होंने पवन को शादी की बधाईं दीं। इतना ही नहीं उन्होंने पवन के लिए एक गाना भी गाया। 

हांलाकि उन्होंने खुलेतौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन कहा जा रहा है कि अक्षरा पवन की शादी नें अपने दर्द को छुपाने के कारण ही नहीं गईं थीं। वहीं अक्षरा पवन की शादी की बार पूरी तरह से सामान्य दिखीं । कहा जाता रहा है कि ये दोनों काफी करीब हैं, भोजपुरी सिनेमा में इनकी नजरीकियों की खबरें अकसर आती रही हैं। ऐसे में पवन की शादी अक्षरा की जगह ज्योति से होने से फैंस भी खासा चौंके हुए हैं। इन दोनों ही सितारों ने अपने रिश्ते पर कभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी और एक दूसरे को बेहद करीबी दोस्त ही हमेशा बताया।

पवन सिंह ने बतौर गायक अपने अपने करियर की शुरूआत भोजपुरी एलबम ओढ़निया से 1997  में की थी।  इसके बाद उन्होंने कई गाने गाए फिर 2008 में पवन सिंह का एलबम लॉलीपॉप लागेलू रिलीज हुआ जो आज भी सुपरहिट है।  2007 में उन्होंने फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरा नाम' में बतौर अभिनेता अहम भूमिका निभाई। पवन सिंह को 2016 में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक से सम्मानित किया गया। पवन सिंह ने अभी कुछ समय पहले ही बीजेपी में भी शामिल हुए हैं। बता दें कि पवन सिंह की यह दूसरी शादी है उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम था।  नीलम ने शादी के कुछ महीने बाद ही सुसाइड कर लिया था। 

टॅग्स :भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप