जानवरों के साथ मस्ती मूड में साक्षी धोनी, शेयर किया वीडियो, शेर के बच्चे को पिलाया दूध, वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 9, 2020 06:41 PM2020-12-09T18:41:15+5:302020-12-09T20:44:38+5:30

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का जन्मदिन दुबई में मनाया गया। परिवार के साथ माही घूम रहे हैं।

sakshi singh dhoni wife mahendra singh dhoni park enjoyed lion cub wild animals dubai | जानवरों के साथ मस्ती मूड में साक्षी धोनी, शेयर किया वीडियो, शेर के बच्चे को पिलाया दूध, वायरल

सोशल मीडिया पर साक्षी धोनी को वीडियो वायरल हो रहा है। (फोटो इंस्टाग्राम)

Highlightsइंस्टाग्राम अकाउंट से अक्सर अपने इस दुबई ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।साक्षी ने जानवरों के साथ इस मस्ती का एक वीडियो भी शेयर किया है।

दुबईःअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं। 

पत्नी साक्षी धोनी और बेटी के साथ माही देश सहित विदेश में घूम रहे हैं। सोशल मीडिया पर साक्षी धोनी को वीडियो वायरल हो रहा है। वह बेटी जीवा के साथ दुबई के फेमपार्क में मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है। पार्क में आम लोग नहीं जा सकते हैं। यहां केवल वीआईपी और सेलिबिटी ही जा सकते हैं।

आपको जानकर हैरानी हो जाएंगे की फेम पार्क में दुनिया के सभी जानवर हैं। हर प्रकार के पशु-पक्षी आप यहां देख सकते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि साक्षी धोनी शेर के बच्चे को गोद में बिठाकर दूध पीला रही हैं। इसके अलावा भालू और मगरमच्छ को खाना खिलाया। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते ही वायरल हो गया।

साक्षी ने सबसे पहले जिराफ से दोस्ती कर खाना खिलाया। मगरमच्छ को डंडे के सहारे भोजन दिया। साक्षी और जीवा दोनों ही इस फेम पार्क में काफी एन्ज्वॉय कर रही हैं। हालांकि, इन तस्वीरों और वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

साक्षी धोनी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सबसे यादगार पलों में से एक फेम पार्क, रोमांचक मुठभेड़, यह जिंदगी भर याद रहेगा, सैफ अहमद बेलहासा का शुक्रिया, जो हमें वो लेकर गए, जानवरों की आंखों में महान भषाएं बोलने की शक्ति होती है - मार्टिन बुबर।'

Web Title: sakshi singh dhoni wife mahendra singh dhoni park enjoyed lion cub wild animals dubai

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे