भयावह वीडियो: ऑन कैमरा विशाल शार्क ने रूसी पर्यटक पर किया हमला, पिता के सामने बेटे की ली जान, देखें क्लिप

By आजाद खान | Published: June 10, 2023 10:41 AM2023-06-10T10:41:02+5:302023-06-10T11:08:42+5:30

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर्गहाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टी की है और गोताखोरी प्रतिबंध के मामले में मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

russian tourist died when Red Sea resort city of Hurghada egypt tiger shark attack man video viral | भयावह वीडियो: ऑन कैमरा विशाल शार्क ने रूसी पर्यटक पर किया हमला, पिता के सामने बेटे की ली जान, देखें क्लिप

फोटो सोर्स: Twitter@Aviwe_ii

Highlightsसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक रूसी पर्यटक पर एक शार्क को हमला करते हुए देखा गया है।बताया जा रहा है कि इस घटना को मरने वाला पिता तट पर मजबूर हो कर खड़ा देख रहा था।

काहिरा: मिस्र के रेड सी रिसॉर्ट शहर हर्गहाडा में एक बेहद ही खतरनाक हादसा देखने को मिला है। यहां पर एक शार्क के हमले में एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में यह देखा गया है कि किस तरीके से शार्क पर्यटक पर हमला कर रहा है और तट पर मौजूद लोग बेबस होकर इस मंजर को देख रहे है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद हर्गहाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टी की है और रूसी सैलानियों से तैराकी करने से पहले मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की बात कही है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक रूसी पर्यटक पर एक शार्क बार-बार हमला कर रहा है। पर्यटक तैर कर समुद्र के किनारे आना चाह रहा है लेकिन शार्क उसे नहीं आने दे रहा है और हर तरफ से उस पर वार कर रहा है। 

इधर समुद्र के तट पर बीच पर मौजूद अन्य लोग इस घटना को देख रहे थे और इसका वीडियो भी बना रहे थे। वीडियो में यह देखा गया है कि किस तरीके से शार्क पर्यटक के शरीर को फाड़ रहा है और लोग चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि गुरुवार को मिस्र के रेड सी रिसॉर्ट शहर हर्गहाडा में समुद्र में एक रूसी पर्यटक तैर रहा था। इस दौरान उस पर एक विशाल शार्क ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाया था जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

बाद में समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हर्गहाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टी की थी। यही नहीं दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर हुर्घाडा में मौजूद रूसी नागरिकों को चेतावनी भी दी कि जब वे समुद्र में हों तो शार्क और अन्य पानी के जानवर से सतर्क रहें और तैराकी और गोताखोरी प्रतिबंध के मामले में मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

पर्यावरण मंत्री यासमीन फौद ने कहा है कि हमले में शामिल शार्की की पहचान कर उसे पकड़ा गया है और उसकी जांच के लिए मंत्रालय की प्रयोगशालाओं में उसे भेजा गया है। 
 

Web Title: russian tourist died when Red Sea resort city of Hurghada egypt tiger shark attack man video viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे