Photo: नॉर्वेयिन सागर में रूसी मछुआरे को मिला विचित्र दिखने वाला एक जीव, इंटरनेट यूजर ने बताया जीब को 'बेबी ड्रैगन'

By आजाद खान | Published: April 7, 2022 03:32 PM2022-04-07T15:32:58+5:302022-04-07T15:35:14+5:30

इस जीव को पकड़ने के बाद रूसी मछुआरे ने लिखा, 'बस एक कहावत- नामहीन चीज का पीछा करना एक बात है, लेकिन इसे खोजना बिल्कुल दूसरी चीज है।'

Russian fisherman Roman Fedortsov caught a strange looking creature in the Norwegian Sea Internet user called Jib a baby dragon | Photo: नॉर्वेयिन सागर में रूसी मछुआरे को मिला विचित्र दिखने वाला एक जीव, इंटरनेट यूजर ने बताया जीब को 'बेबी ड्रैगन'

फोटो सोर्स: Instagram/rfedortsov_official_account)

Highlightsरूसी मछुआरे का 'बेबी ड्रैगन' वाला फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस फोटो को देख लोग खूब इसे लाइक्स कर रहे हैं।मछुआरे ने इस जीव को नॉर्वेयिन सागर में पकड़ा है।

रूसी मछुआरे ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस फोटो में एक जीव को देखा जा रहा है जिसे 'बेबी ड्रैगन' कहा जा रहा है। यह जीव देखने में अजीबो-गरीब है और इसका लुक बिल्कुल ड्रैगन से मिलता जुलता है। यही कारण है कि इसे 'बेबी ड्रैगन' कहा जा रहा है। इस जीव की तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अब तक इस फोटो को 22 हजार लाइक्स और कुछ दिलचस्प कमेंट्स मिल चुके हैं।

क्यों खास है यह 'बेबी ड्रैगन'

यह 'बेबी ड्रैगन' कई मायनों में खास है। इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, 39 वर्षीय रोमन फेडोर्ट्सोव इस जीव को उस वक्त देखा जब वे अपने साथी मैकेरल के साथ नॉर्वेयिन सागर में मछली पकड़ने गए थे। जब ये विचित्र दिखने वाले इस जीव को उन लोगों ने देखा तो वे इसके लुक को देख कर हैरान हो गए थे। फोटो में यह देखा जा रहा जीव की आंखे बड़ी और पूंछ लंबी है। यह जीव देखने में हल्की गुलाबी है और इस पर पंख भी दिखाई भी दे रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए रूसी मछुआरे ने लिखा, 'बस एक कहावत- नामहीन चीज का पीछा करना एक बात है, लेकिन इसे खोजना बिल्कुल दूसरी चीज है।' इस जीव को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

22 हजार लाइक्स मिल चुके है

इस वीडियो को अपलोड होने के बाद इसे अब तक 22 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इसके फोटो को लोग खुब शेयर भी कर रहे हैं। ये मरमंस्क स्थित मछुआरे अकसर इस तरह के जीव देखते ही रहते है जो आम तौर पर जल्दी कोई जीव दिखाई नहीं देती है। वे इससे पहले एक 'घोस्ट शार्क' को भी पकड़ा था जो इन्हें ये ही समंद्र में देखने को मिलते हैं। हालांकि इस जीव पर अभी तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। 

Web Title: Russian fisherman Roman Fedortsov caught a strange looking creature in the Norwegian Sea Internet user called Jib a baby dragon

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे