स्टूडियो में न्यूज पढ़ रही एंकर को टैंक से उड़ाया! रूस-यूक्रेन युद्ध की कवरेज का ये अंदाज हुआ वायरल, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Published: February 27, 2022 12:22 PM2022-02-27T12:22:42+5:302022-02-27T12:37:41+5:30

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग पर भारत समेत दुनिया भर के मीडिया की नजरें हैं। इस बीच भारतीय टेलीविजन चैनल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। समाचार की प्रस्तुति के दौरान का ग्राफिक्स सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Russia Ukraine war Indian media coverage anchor reading news blown from tank video viral | स्टूडियो में न्यूज पढ़ रही एंकर को टैंक से उड़ाया! रूस-यूक्रेन युद्ध की कवरेज का ये अंदाज हुआ वायरल, देखें वीडियो

फोटो- ट्विटर (वीडियो ग्रैब)

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है। दोनों ओर से दावे किए जा रहे हैं। अमेरिका सहित नाटो देशों की ओर सेना को नहीं भेजने के फैसले ने यूक्रेन को मुश्किल में फंसा दिया है। हालांकि, जर्मनी सहित फ्रांस आदि पश्चिम देशों ने हथियार और अन्य साजो-सामान यूक्रेन की मदद के लिए भेजने का ऐलान किया है। इस बीच रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच चुकी है।

पूरी दुनिया की इस जंग पर नजर है। भारत सहित दुनिया भर की मीडिया इसे कवर कर रही है। ये युद्ध इसलिए भी बेहद खतरनाक माना जा रहा है क्योंकि इसका पैमाना अगर बढ़ता है और अन्य देश इसमें शामिल होते हैं तो ये वर्ल्ड वार की शक्ल ले सकता है। 

इन सबके बीच एक भारतीय टीवी चैनल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एंकर के न्यूज पढ़ने के दौरान जिस तरह ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्विटर पर भी इस वीडियो को कुछ यूजर्स ने शेयर किया है और कई तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। आप भी इन कमेंट्स को देखिए।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में चल रही लड़ाई में कम से कम 240 आम नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है जिनमें से कम से कम 64 लोगों की मौत गुरुवार को हुई। हालांकि, उसका मानना है कि ‘वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है’ क्योंकि मारे गए लोगों की कई खबरों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय के लिए बने कार्यालय (ओसीएचए) ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय से शनिवार देर रात आंकड़ा जारी किया। यह कार्यालय किसी संघर्ष में मारे गए लोगों की पुष्टि के लिए सख्त सत्यापन प्रक्रियाओं का पालन करता है। 

ओसीएचए ने यह भी कहा कि असैन्य ढांचों को नुकसान पहुंचने से हजारों लोग बिजली या पानी की सुविधाओं से वंचित हो गए हैं और इससे यूक्रेन में खासतौर से उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में मानवीय संकट की स्थिति पैदा हो गयी है।

Web Title: Russia Ukraine war Indian media coverage anchor reading news blown from tank video viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे