लाइव न्यूज़ :

चूहे ने जीता बहादुरी में गोल्ड मेडल, दुनिया में बना चर्चा का विषय, जानिए पूरा मामला

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 26, 2020 13:13 IST

चूहे में सूंघने की क्षमता बहुत गजब की है। उसने सूघने से लाखों लोगों की जान बचाई है। दरअसल, कंबोडिया में उसने सूंघने से 39 बारूदी सुरंगों और 28 जिंदा विस्फोटकों का पता लगा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन की एक संस्था ने अफ्रीकी नस्ल के एक बड़े चूहे को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है।उसे यह सम्मान बहादुरी के लिए दिया गया है। 

अक्सर चूहों के कारनामों की कहानी हम सभी सुनते चले आ रहे हैं, लेकिन कभी सुना है कि चूहा गोल्ड मेडल भी जीत सकता है। जी हां, यह सच घटना है। दरअसल, ब्रिटेन की एक संस्था ने अफ्रीकी नस्ल के एक बड़े चूहे को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। उसे यह सम्मान बहादुरी के लिए दिया गया है। 

इस पुरस्कार को पाने वाला यह पहला चूहा है। अब इस चूहे की चर्चा चारों ओर हो रही है, जिसके चलते वायरल हो गया है। चूहे का नाम मगावा है और उसकी उम्र सात साल है। इस पुरस्कार को जीतने वाला पहला चूहा है.

खबरों के अनुसार, बताया गया है कि चूहे में सूंघने की क्षमता बहुत गजब की है। उसने सूघने से लाखों लोगों की जान बचाई है। दरअसल, कंबोडिया में उसने सूंघने से 39 बारूदी सुरंगों और 28 जिंदा विस्फोटकों का पता लगा लिया था। चूहे ने कंबोडिया में 15 लाख वर्ग फीट के इलाके को बारूदी सुरंगों से मुक्त करवाने में मदद की है। 

दरअसल, कंबोडिया 1970 से 1980 के दशक में गृह युद्ध से प्रभावित रहा है। इसी समय दुश्मन घात लगाए बैठे रहते थे और वे इसके लिए बारूदी सुरंगे बिछाते थे। गृहयुद्ध के खत्म होने के बाद भी अभी भी सुरंगे मौजूद हैं, जोकि आम लोगों की जान ले रही हैं।

खबरों के अनुसार, इस चूहे को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। चूहे को सम्मानित करने वाली संस्था का नाम पीडीएसए है और यह चैरिटी संस्था है। बता दें, चूहों को विस्फोटक तत्वों को पहचानने के लिए विधिवत ट्रेंनिग दी जाती है। यही वजह है कि वे विस्फोटक को सूंघते ही पहचान लेते हैं और अपने साथियों को सचेत कर देते हैं। 

टॅग्स :गोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतआईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिपः रविंदर सिंह ने 569 अंक के साथ गोल्ड पर साधा निशाना, किम चेयोंगयोंग और एंटोन अरिस्तारखोव को हराया

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

कारोबारGold Rate Today: 606 रुपये की कमी, 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानिए चांदी का हाल

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल