राजस्थान के शख्स को हो रही थी खून की उल्टी, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पेट से निकाले 56 रेजर ब्लेड

By अनिल शर्मा | Published: March 15, 2023 02:48 PM2023-03-15T14:48:49+5:302023-03-15T15:01:00+5:30

 सांचौर के एक निजी अस्पताल में पहुंचने पर डॉ. नरसी राम देवासी ने एक्स-रे करवाया। डॉक्टरों को उसके पेट में धातु की मौजूदगी देखकर आश्चर्य हुआ। इसे समझने के लिए डॉक्टर ने सोनोग्राफी और एंडोस्कोपी कराई। परीक्षणों से स्पष्ट रूप से पता चला कि आदमी के पेट में धातु के ब्लेड थे।

Rajasthan man was vomiting blood doctors removed 56 razor blades from his stomach | राजस्थान के शख्स को हो रही थी खून की उल्टी, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पेट से निकाले 56 रेजर ब्लेड

राजस्थान के शख्स को हो रही थी खून की उल्टी, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पेट से निकाले 56 रेजर ब्लेड

Highlightsराजस्थान के सांचौर में एक शख्स के पेट से डॉक्टरों ने 56 रेजर ब्लेड निकाले हैं25 वर्षीय यशपाल सिंह को खून की उल्टी हो रही थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था।

सांचौरः राजस्थान के सांचौर के दाता गांव से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स के पेट से डॉक्टरों ने 56 रेजर ब्लेड निकाले हैं। 25 वर्षीय यशपाल सिंह को खून की उल्टी हो रही थी जिसके बाद उसके दोस्त उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर एक्स-रे में यशपाल के पेट में धातु की मौजूदगी मिली और बाद में सोनोग्राफी व एंडोस्कोपी में उसके पेट में ब्लेड होने का पता चला।

डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर 56 ब्लेड उसके पेट से निकाले। शख्स ने रेजर ब्लेड क्यों खाए थे, इसका कारण नहीं बताया। शख्स अकाउंटेंट का काम करता है। अपने चार दोस्तों के साथ वह रहता था। जब उसे खून की उल्टियां शुरू हुई तो वह घर पर अकेले था। तबीयत बिगड़ने के बाद इसकी सूचना दोस्तों को दी गई। 

 सांचौर के एक निजी अस्पताल में पहुंचने पर डॉ. नरसी राम देवासी ने एक्स-रे करवाया। डॉक्टरों को उसके पेट में धातु की मौजूदगी देखकर आश्चर्य हुआ। इसे समझने के लिए डॉक्टर ने सोनोग्राफी और एंडोस्कोपी कराई। परीक्षणों से स्पष्ट रूप से पता चला कि आदमी के पेट में धातु के ब्लेड थे। इसके तुरंत बाद, सर्जरी की गई और उनके पेट से 56 ब्लेड का ऑपरेशन किया गया।

डॉक्टर ने कहा कि शख्स की हालत स्थिर है। डॉक्टरों के मुताबिक, शख्स ने कवर वाले ब्लेड खाए थे। कागज की वजह से उस वक्त उसे कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन जैसे ही कागज पेट के अंदर पिघल गया, उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

 गैस बनना शुरू हो गया और शख्स को उल्टियां आने लगी। डॉक्टर ने कहा कि मरीज ने ब्लेड को खाने से पहले उसके दो टुकड़े कर दिए थे। व्यक्ति के रिश्तेदारों ने कहा कि उन्हें भी नहीं पता कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। 

Web Title: Rajasthan man was vomiting blood doctors removed 56 razor blades from his stomach

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे