लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Congress Crisis: राजस्थान में सियासी संकट, पोलो मैच का लुत्फ उठा रहे जोशी, खेल मंत्री चांदना खिलाड़ी के रूप में खेले, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2022 19:11 IST

Rajasthan Congress Crisis: विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के अलावा मुख्यमंत्री के सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना भी पोलो ग्राउंड में मैच देखने पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के कुछ अन्य विधायक भी पोलो ग्राउंड में मौजूद रहे।सीपी जोशी व अन्य मंत्रियों ने मीडिया से बात नहीं की। सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सियासी संकट तेज हो गया है।

जयपुरः राजस्थान में सियासी घटनाक्रम के बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी.पी. जोशी सोमवार को पोलो मैच का लुत्फ उठाने पोलो ग्राउंड पहुंचे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, खेल मंत्री अशोक चांदना ने भी पोलो के खिलाड़ी के रूप में कानोता पोलो क्लब मैच में भाग लिया।

मैच का लुत्फ उठाने कांग्रेस के कुछ अन्य विधायक भी पोलो ग्राउंड में मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष जोशी के अलावा मुख्यमंत्री के सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना भी पोलो ग्राउंड में मैच देखने पहुंचे थे।

जोशी व अन्य मंत्रियों ने मीडिया से बात नहीं की। वहीं, चांदना ने कहा, ‘‘कांग्रेस के भीतर कोई मुकाबला नहीं है और घर की बात घर में ही रहे। हम अपनी जिम्‍मेदारी न‍िभाते रहेंगे। सरकार पर कोई संकट नहीं है।’’ राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सियासी संकट तेज हो गया है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेससचिन पायलटजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल