खुले नाले में कार गिरने से रेडियो मिर्ची की मैनेजर की मौत
By भारती द्विवेदी | Published: May 2, 2018 07:49 PM2018-05-02T19:49:20+5:302018-05-02T19:49:20+5:30
तान्या खन्ना गाजियाबाद के कविनगर की रहने वाली थीं।
नई दिल्ली, 2 मई: नोएडा में बुधवार को 26 साल की एक कॉर्पोरेट मैनेजर की नाले में गिरने से मौत हो गई है। तान्या खन्ना रेडियो मिर्च में काम करती थीं। ये हादसा नोएडा सेक्टर-94 रात में दो बजे के आस-पास हुई है। खबरों के मुताबिक तान्या की कार स्पीड में होने की वजह से नियंत्रण खो बैठी। उसके बाद उनकी कार पास में ही खुले नाले में गिर गई। बाद में तान्या की गाड़ी को नाले से क्रेन की मदद से निकाला गया है।
नाले से कार निकालने के बाद तान्या को अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। थाना सेक्टर फेज-2 के थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि रेडियो मिर्च के लिए काम करने वाली तान्या के साथ ये हादसा नियंत्रण खोने की वजह से ही हुआ है।
पुलिस को इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी। जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग व नोएडा पुलिस पहुंची। पुलिस ने इस मामले में एक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है। साथ ही इस मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिरी तानिया ने कार का नियंत्रण कैसे खोया।