शादी में दूल्हे के साथ कर रही थी डांस, तभी दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म 

By पल्लवी कुमारी | Published: January 3, 2018 11:52 AM2018-01-03T11:52:58+5:302018-01-03T13:31:02+5:30

दुल्हन की ऐसी हालत देखकर शादी में आए मेहमान भी हो गए थे हैरान 

Pregnant bride leaves wedding for give birth baby | शादी में दूल्हे के साथ कर रही थी डांस, तभी दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म 

baby girl

शादी का दिन सबके लिए काफी खास होता है। हर कोई इस दिन को यादगार बनाना चाहता है लेकिन सोचिए उस वक्त का क्या नजारा होगा जब एक दुल्हन ने शादी के दिन ही बच्चे को जन्म दिया हो। पढ़कर आप भी चौंक गए ना कि ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसा हुआ है इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड में। जहां 19 साल की  डैनी माउटफोर्ड अपने ब्वॉयफ्रेंड कार्ल के साथ शादी कर रही थी। लेकिन इसी बीच डैनी को लेबर पेन हुआ। बता दें कि डैनी  9 महीने 2 दिन की प्रेग्नेंट थी। उनका प्लान था कि बेबी के डिलवरी के पहले वह शादी कर लें लेकिन ऐसा हो ना पाया।

बेवसाइट मिरर यूके के मुताबिक 18 दिसंबर की शाम जब डैनी और कार्ल वेडिंग ड्रेस पहनकर तैयार होकर डांस फ्लोर पर डांस कर रहे थे तब ही प्रग्नेंट डैनी का वॉटर बैग फट गया और उसे अचानक लेबर पेन होने लगा। डैनी ने कहा कि एक पल पहले ही अपने होने वाले पति के साथ डांस कर रही थी और दूसरी पल वहां बच्चे को जन्म दे रही थी।

डैनी ने बताया कि शादी के दिन ही उनके बच्चे का जन्मदिन भी है इससे बड़ा उनके लिए कोई और तोहफा नहीं हो सकता था। उन्हें इस बात की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इतनी जल्दी लेबन पेन होगा। डॉक्टर ने उन्हें एक हफ्ते बाद की तारीख दी थी। डैनी ने आगे बताया कि ये उनके लिए भगवान का दिया सबसे बड़ा सरप्राइज है।

बता दें जिस वक्त डैनी को लेबर पेन हुआ, उस वक्त शादी में सारे मेहमान आ चुके थे। दुल्हन को ऐसे देख सब काफी हैरान हो गए थे क्योंकि उन्हें बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि डैनी प्रग्नेंट हैं। डैनी ने अपनी वेडिंग ड्रेस ही कुछ ऐसी बनवाई थी जिसमें उनका पेट छुप जाए। लेबर पेन के बाद लोगों ने फटाफट एम्बुलेंस को बुलाया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बच्ची की डिलिवरी नॉर्मल हुई। डिलिवरी के बाद डैनी को अस्पताल से रिलीव कर दिया गया। डैनी माउटफोर्ड और कार्ल ने इस खूबसूरत बेटी का नाम जेस्मिन रखा है। बच्ची का वजन करीब 2.7 किलो था।

Web Title: Pregnant bride leaves wedding for give birth baby

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे