लाइव न्यूज़ :

इंदिरा गांधी के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी, जानें क्या है इस वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 16, 2019 13:42 IST

इंदिरा गांधी और पीएम नरेन्द्र मोदी की वायरल तस्वीर: तस्वीर को कई फेसबुक पेज और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर लिखा जा रहा है कि देखिए लीजिए कांग्रेस का विरोध करने वाले पीएम मोदी खुद कांग्रेस नेता और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के साथ हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें और पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक और तस्वीर आई है, जिसको दिखाकर ये दावा किया जा रहा है कि देश की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी को देखिए। तस्वीर  ब्लैक एंड व्हाइट है। 

वायरल हो रही तस्वीर में दिख रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी किसी कार्यक्रम में ग्रुप के साथ हैं। इसी ग्रुप में सबसे पिछली लाइन में पीएम मोदी दिख रहे हैं। इस तस्वीर में देश के मशहूर कन्नड़ एक्टर डॉ. राजकुमार भी दिख रहे हैं। 

इस तस्वीर को कई फेसबुक पेज और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर लिखा जा रहा है कि देखिए लीजिए कांग्रेस का विरोध करने वाले पीएम मोदी खुद कांग्रेस नेता और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के साथ हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ये भी दावा किया है कि पीएम मोदी तो खुद कांग्रेसी निकले। 

लेकिन वायरल हो रही तस्वीर का सच ये है कि ये फोटो फेक है। इस तस्वीर में पीएम मोदी नहीं बल्कि कोई और है, जिनकी जगह पर पीएम मोदी का चेहरा फोटोशॉप करके लगायाा है। हालांकि ये तो पता नहीं चल पाया है कि तस्वीर को कहां से वायरल किया गया है। लेकिन आइए आपको तस्वीर की सच्चाई बताते हैं...

जब आप इस वायरल इमेज को गूगल पर सर्च करेंगे तो आपको पता चलेगा कि ये तस्वीर संगीता म्यूजिक इवेंट का है। तस्वीर को सर्च करने पर अंग्रेजी वेबसाइट The quint का आपको एक आर्टिकल भी मिलेगा। जिसमें इस तस्वीर का इस्तेमाल किया है। तस्वीर स्त्रोत संगीता म्यूजिक को दिया गया है।

तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- संगीता म्यूजिक इवेंट में डीआर राजकुमार के साथ इंदिरा गांधी। अंग्रेजी वेबसाइट ने इस आर्टिकल को 24 अप्रैल 2019 को प्रकाशित किया है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल