पटना के भिखारी ने अंग्रेजी में गाया गाना तो इंटरनेट पर फिदा हुए लोग, बोला- मैं सिंगर और डांसर हूं, देखें वायरल वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Published: April 21, 2020 01:14 PM2020-04-21T13:14:06+5:302020-04-21T13:28:43+5:30

इंटरनेट पर भिखारी द्वारा गाए अंग्रेजी गाने को देख लोग हैरान हैं। अंग्रेजी भाषा इनकी कमान ऐसी थी कि अमेरिकी गायक का गाना गाते वक्त वह एक बार भी लड़खड़ाए नहीं।

Patna beggar sings Jim Reeves's He'll Have to Go video goes viral | पटना के भिखारी ने अंग्रेजी में गाया गाना तो इंटरनेट पर फिदा हुए लोग, बोला- मैं सिंगर और डांसर हूं, देखें वायरल वीडियो

Patna beggar, Photo source- Vandana Jayrajan Twitter handle

HighlightsHe'll Have To Go, Jim Reeves का फेमस गाना 1960 के दशक में आया था। सोशल मीडिया पर वीडियो को देख कर लोगों को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि एक भिखारी अंग्रेजी में ऐसा गाना कैसे गा सकता है।

पटना: सोशल मीडिया पर बिहार की राजधानी पटना के एक भिखारी का अंग्रेजी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में भिखारी ने अपना नाम सन्नी बाबा बताया है और कहा है कि वह एक सिंगर और डांसर है। वीडियो में भिखारी  Jim Reeves का गाना He'll Have to Go गाते हुए दिख रहे हैं। 

वीडियो में ट्विटर यूजर  Vandana Jayrajan ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर इन्होंने लिखा है- ये एक पटना के भिखारी हैं और ये Jim Reeves का गाना गा रहे हैं। वीडियो 2 मिनट 20 सेकेंड का है। 

वीडियो के शुरुआत में भिखारी को हिंदी में बात करते सुना जा सकता है। वीडियो बनाने वाले को वह कहता है कि आप लोग अंग्रेजी में सवाल कीजिए मैं उसका जवाब दूंगा। जिसके बाद भिखारी बताता है कि उसको खाने में जो भी कुछ मिल जाता है, उसमें वह खुश रहता है। उसने बताया कि वह सिंगर और डांसर भी है। 

He'll Have To Go, Jim Reeves का फेमस गाना 1960 के दशक में आया था। इसे पॉप संगीत प्रेमियों द्वारा याद किया जाता है।

English summary :
A Video of Bagger from Patan went viral while singing a song in english language.


Web Title: Patna beggar sings Jim Reeves's He'll Have to Go video goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे