लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के मशहूर सिंगर ने गाया महात्मा गांधी का भजन, हुआ वायरल

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 5, 2018 16:16 IST

हॉल में बैठे सारे लोग तब अचानक ताली बजाने लग जब पाकिस्तानी गायक शफकत अमानत अली स्क्रीन पर दिखाई दिए। उन्होंने जैसे ही सुर भरे कई लोगों के हाथ ताली बजाने को बरबस उठ गए। 

Open in App

राष्ट्रपति भवन में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस आयोजित किया गया था। यहां पीएम मोदी द्वारा आह्वान किए गए स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के समापन समारोह मनाया। इस दौरान कई देशों के स्वच्छता आदि से जुड़े ब्रांड अंबेसडर व प्रतिनिध‌ि भी मौजूद थे। तभी विदेशी मामलों की मंत्री सुषमा स्वराज ने एक सरप्राइज देने का ऐलान किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोर्ट से प्रोजेक्टर पर एक 5 मिनट का ऑडियो-विजुअल भजन चलाया। यह महात्मा गांधी का लिखा और गाया जाने वाला भजन "वैष्णव जन तो तेने कहिए" था। इस वीडियो में 124 देशों के गायकों ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि के तौर पर यह भजन गाते दिखाई दिए।

लेकिन हॉल में बैठे सारे लोग तब अचानक ताली बजाने लग जब पाकिस्तानी गायक शफकत अमानत अली स्क्रीन पर दिखाई दिए। उन्होंने जैसे ही सुर भरे कई लोगों के हाथ ताली बजाने को बरबस उठ गए। अब जब उनके द्वारा गाए इस भजन का पूरा वीडियो आ गया है तो सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है।

इसे दोनों देशों के बीच की कटुता से परे संगीत के माध्यम से दोनों देशों के एकसाथ होने के संदेश की तरह शेयर किया जा रहा है। शफकत के वीडियो भजन को इस्लामाबाद हाईकमीशन और द‌िल्ली हाई कमीशन दोनों ने शेयर किया है और यह भजन दोनों ही देशों में जमकर मशहूर हो रहा है।

मितवा, टूटी यारियां मिला दे वै, जैसे गानों से भारत में पहचाने जाने वाले पाकिस्तानी गायक शफकत फिर से कई लोगों के सोशल मीडिया पोस्ट की वजह बन रहे हैं। इसके अलावा भारत में राहत फतह अली खान, आतिफ असलम जैसे पाकिस्तानी गायक भी भारत में खूब मशहूर हैं।

124 देशों के गायकों द्वारा गया गया बापू का भजन

टॅग्स :वायरल कंटेंटमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल