लाइव न्यूज़ :

'पाकिस्तान से ज्यादा भारत पर ध्यान दे रहे इमरान खान', RSS की पदयात्रा पर पाक पीएम ने साधा निशाना तो यूजर्स ने किया ट्रोल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 28, 2019 13:00 IST

इमरान खान ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ''सभी नरसंहारों को बौना साबित करने के लिए मुस्लिमों के नरसंहार की ओर आरएसएस के बढ़ते कदम को लेकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आंखें खोल लेना चाहिए। जब भी एक निश्चित समुदाय से नफरत पर आधारित हिटलर की भूरी शर्ट वाली नागरिक सेना या आरएसएस बनी, उसने हमेशा नरसंहार किया।''

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमराम खान ने एकबार फिर आरएसएस पर ट्वीट कर निशाना साधा।अपने ट्वीट को लेकर इमरान खान ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मोदी को कभी ओछे कमेंट करते नहीं देखा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का फेवरेट टॉपिक और इंटरेस्ट है- इंडिया और यहां की गतिविधियां। इमरान खान का ट्विटर हैंडल इस बात की तस्दीक करता है। इमरान खान ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की पदयात्रा वीडियो वाले एक ट्वीट को रीट्वीट करते अंतराष्ट्रीय समुदाय को एक बार फिर कहा कि वह संघ की गतिविधियों को लेकर आंख खोले। यही नहीं, इमरान खान ने कहा कि अब तक के सबसे बड़े नरसंहार की ओर आरएसएस कदम बढ़ा रहा है। 

इमरान खान ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ''सभी नरसंहारों को बौना साबित करने के लिए मुस्लिमों के नरसंहार की ओर आरएसएस के बढ़ते कदम को लेकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आंखें खोल लेना चाहिए। जब भी एक निश्चित समुदाय से नफरत पर आधारित हिटलर की भूरी शर्ट वाली नागरिक सेना या आरएसएस बनी, उसने हमेशा नरसंहार किया।''

इमरान खान ने सुचित्रा विजयन नाम के ट्विटर यूजर के ट्वीट को रीट्वीट किया। सुचित्रा ने ट्वीट में लिखा था, ''यह तेलंगाना का आरएसएस का मार्च है। वे लामबंद हो रहे हैं। आरएसएस, एसएस की वैचारिक संतान है। वे खाकी वर्दी में नाजी हैं। अगर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय चुप रहता है- आप जारी हिंसा का समर्थन कर रहे हैं।''

इमराम खान के इस ट्वीट पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इमरान खान का ध्यान पाकिस्तान से ज्यादा भारत पर है।

कुनाल चित्तर नाम के यूजर ने लिखा, "पाकिस्तान का प्रधानमंत्री होते हुए भी यह आदमी अपने देश से ज्यादा हमारे मामलों में ज्यादा रुचि रखता है। मोदी को कभी ट्विटर पर ऐसे ओछे कमेंट करते हुए नहीं देखा।''

कीर्ति तिवारी नाम की यूजर ने लिखा, ''मुझे वाकई लगता है कि इन्हें लगता है कि लाठी पकड़ना और बंदूक पकड़ना एक ही बात है। आरएसएस- भारत का चेहरा। आतंकवाद- पाकिस्तान का चेहरा।''

इमरान खान के ट्वीट के जवाब में ज्यादातर यूजर्स ने भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया है, उनमें से कुछ लोगों ने संतुलित भाषा में जो कमेंट किए हैं, वे कुछ इस प्रकार हैं-RSS is not based on hatred towards any community. You can find Muslims even working in the RSS and wearing this uniform.

बता दें कि 25 अक्टूबर को तेलंगाना के हैदराबाद में आरएसएस ने स्वयं सेवकों का मार्च निकाला, जिसे पदयात्रा का नाम दिया था। आरएसएस ने शहर में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया। देशभर में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच आरएसएस के मार्च की सोशल मीडिया पर कुछ यूजर आलोचना कर रहे थे। इस बीच संघ स्वयं सेवकों द्वारा हाथ में लाठी लेकर मार्च करने पर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठे।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानआरएसएसमोदी सरकारइंडियावायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो