लाइव न्यूज़ :

Video: पांचवें फ्लोर की खिड़की से गिरी दो साल की बच्ची, नीचे खड़े शख्स ने कैच कर बचा ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2022 15:32 IST

चीन के झेजियांग प्रांत के तोंगजियांग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स पांचवीं मंजिल से गिरी एक बच्ची को अपने हाथों से कैच कर बचा लेता है। सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है और चीन में इसे 'हीरो' कहा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपांचवीं मंजिल से गिर रही दो साल की एक  बच्ची को कैच कर शख्स ने बचाई उसकी जान।घटना चीन के झेजियांग प्रांत के तोंगजियांग की है, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पूरे वाकये का वीडियो।

बीजिंग: चीन में एक शख्स इन दिनों बेहद चर्चा में है। दरअसल, उसने पांचवीं मंजिल से गिर रही दो साल की एक  बच्ची को अपने हाथों से पकड़ा। इससे बच्ची की जान बच गई। रिपोर्ट्स के अनुसार बच्ची पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट की खिड़की से लटक रही थी और फिर नीच गिरने लगी थी।

घटना मंगलवार को झेजियांग प्रांत के तोंगजियांग की है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन द्वारा ट्विटर पर इस घटना का फुटेज साझा किया गया है। फुटेज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हमारे बीच के नायक।'

शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स फोन पर बात करते हुए एक महिला के साथ बिल्डिंग की तरफ भाग रहा है। इस बीच उसका पैर फिसलता भी है पर वह खुद को संभालने में कामयाब हो जाता है। कुछ सेकंड के भीतर वह अपने फोन को जमीन पर फेंकता है और गिरती हुई बच्ची को पकड़ने के लिए अपने हाथों को ऊपर की ओर बढ़ाता है। कैमरे ने उस पल को कैद कर लिया जब आदमी ने बच्ची लड़की को पकड़ा।

इस वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 139,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने वीडियो को देखकर लिखा, 'सिर्फ फिल्मों में ही नहीं दुनिया में असली हीरो मौजूद हैं।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'उन दो लोगों को एक पदक दो।'

वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'वह फोन पर बात कर रहा था और उसने उसे फेंक दिया और बच्चे को पकड़ लिया। शानदार प्रेजेंस ऑफ माइंड। ऐसा करना लगभग असंभव है। वह रियल लाइफ हीरो हैं, रील लाइफ नहीं।' साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (एससीएमपी) के अनुसार शख्स की पहचान 31 साल के शेन डोंग के रूप में हुई है। शख्स के अनुसार उसने दो साल की बच्ची के मकान की पहली मंजिल की छत पर स्टील की छत पर गिरते हुए टकराने की आवाज सुनी थी। इसके बाद वह अलर्ट हुआ। बच्ची पांचवीं मंजिल से गिरी थी और नीचे फिसल रही थी।

घटना के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। एससीएमपी की रिपोर्ट अनुसार उसके पैर और फेफड़े में चोट लगी है लेकिन अब उसकी हालत स्थिर है।

बच्ची को पकड़ने वाले शख्स ने बताया, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे घटना का विवरण ठीक से याद नहीं है। मुझे याद नहीं है कि मेरी बाँहों में चोट लगी है या कुछ और। उस गिर रही बच्ची के पास बस पहुंचना था।' उसने कहा- 'बच्ची इसलिए भी बच गई क्योंकि पहले जिस छत पर वह गिरी, जिसमें स्टील की छत भी शामिल थी, उससे उसके गिरने की गति में कमी आ गई थी।'

टॅग्स :वायरल वीडियोचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'