Delhi Violence: प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर तंज, दिल्ली हिंसा पर एक शब्द नहीं कहा, 15 साल के सुशासन के बावजूद बिहार...
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 2, 2020 11:37 AM2020-03-02T11:37:23+5:302020-03-02T11:37:23+5:30
अपने जन्मदिन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. प्रशांत किशोर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने बिहार की बदहाली और दिल्ली हिंसा पर कुछ नहीं कहा.
दिल्ली हिंसा को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर पटना के गांधी मैदान में जेडीयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 200 से ज्यादा सीट जीतने का दावा किया है। प्रशांत किशोर ने सोमवार (2 मार्च) को नीतीश कुमार से बिहार की बदहाली और दिल्ली हिंसा को लेकर सवाल उठाया है।
प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, पटना में जेडीयू कार्यकर्ताओं की “भारी भीड़” को सम्बोधित करते हुए नीतीश कुमार ने 200 सीटें जीतने का दावा किया लेकिन ये नहीं बताया कि 15 साल के उनके “सुशासन” के बावजूद बिहार आज भी देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य क्यों हैं? साथ ही यह बुरा लगा कि उनकी ओर से दिल्ली हिंसा पर एक शब्द भी नहीं बोला गया।
पटना में JDU workers की “भारी भीड़” को सम्बोधित करते हुए @NitishKumar ने 200 सीटें जीतने का दावा किया लेकिन ये नहीं बताया कि 15 साल के उनके “सुशासन” के बावजूद बिहार आज भी देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य क्यों हैं?
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) March 2, 2020
Also it was bad on his part not to say a word on #DelhiViolence
रैली में अल्पसंख्यकों पर नीतीश कुमार ने कहा, हमें वोट की चिंता नहीं
नीतीश कुमार ने रैली बिहार में अल्पसंख्यकों के लिए किए कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा, 'हमें वोट की चिंता नहीं है। मर्जी आपकी, आप जिसे वोट दीजिए लेकिन मेरा दायित्व है सबकी सेवा करना, लेकिन याद कर लीजिएगा कि 15 साल राज (आरजेडी शासनकाल) और उससे पहले कांग्रेसी राज ने अल्पसंख्यक समुदाय को क्या दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने कमजोर तबकों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए महिलाओं, अतिपिछड़े, अल्पसंख्यक वर्ग सहित समाज के सभी वर्ग के लिए काम किया है।
नीतीश कुमार की रैली की भीड़ पर विपक्ष ने उठाए सवाल
नीतीश कुमार की रैली में जुटी भीड़ को लेकर बिहार के विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाया। खुद प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में 'भारी भीड़' लिखते हुए निशाना साधा है। नीतीश कुमार की रैली की भीड़ पर विपक्ष ने उठाए सवाल
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और कांग्रेस ने नीतीश के कार्यकर्ता सम्मेलन को सुपर फ्लॉप बताया है। बता दें कि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन में दो लाख लोगों के जुटने का दावा किया था।