Trending Video: भारी बर्फबारी के बीच बर्फीले मैदान में जवानों ने खेला वॉलीबॉल, वायरल वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर ने कह दी यह बात
By आजाद खान | Published: January 14, 2022 12:53 PM2022-01-14T12:53:55+5:302022-01-14T12:56:06+5:30
इस वीडियो को अब तक 38500 व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
सेना के जवानों का वीडियो अकसर वायरल होते रहता है चाहे वह भारी बर्फबारी में ड्यूटी करने वाला वीडियो हो या गर्भवती महिला को अस्पताल में पहुंचाने वाला, लेकिन इस बार जवान कुछ अलग ही अंदाज में दिखे हैं। जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें वॉलीबॉल खेलते देखा जा रहा है। यह वीडियो कहा का है, इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है लेकिन वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे जवान भारी बर्फबारी में वॉलीबॉल खेल का मजा ले रहे हैं। जवानों के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर ने भी अलग-अलग रिएक्शन्स दिए हैं।
सेना के जवान दिखे कुछ ऐसे मूड में
वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि सेना के जवान भारी बर्फबारी और बर्फ के बीच वॉलीबॉल खेल का आनंद ले रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा गया है कि मौदान में बर्फ जमा हुआ है और इस पर जवान कुदते हुए वॉलीबॉल के गेंद को फेंक रहे हैं। 19 सेकेंड के इस वीडियो में जवानों को एक दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए भी देखा गया है। इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडेल पर शेयर किया है।
The best ‘Winter Games.’
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) January 13, 2022
Our Jawans. 🇮🇳 pic.twitter.com/8Jwk4CEy2W
सोशल मीडिया यूजर ने भी दिए खूब रिएक्शन्स
बता दें कि देखते ही देखते यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तब यूजर के अलग-अलग रिएक्शन्स भी देखने को मिले हैं। इसे अभी तक 38500 व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने वीडियो को देखकर इसे 'सर्वश्रेष्ठ 'शीतकालीन खेल' बताया है। वहीं एक दूसरे यूजर ने जवानों को सलामी दी और इसे 'प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत' बताया है। कई यूजर ने जवानों के इस फिटनेस की भी तारीफ करते हुए देखा गया है।
No wonder they are the fittest & toughest & get to do the most adventurous things in the world which we do on iPhone etc :) Jai Jawan !!!
— Vivek Prabhu (@vivekenggg) January 13, 2022