लाइव न्यूज़ :

जानें कौन है 'नागरिकता' नाम की बच्ची, जिसका पीएम मोदी ने रामलीला मैदान में किया था जिक्र

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 23, 2019 09:11 IST

व्यापक प्रदर्शन के बीच इस विषय से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की कोशिश करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस कानून का और ‘एनआरसी’ का भारतीय मुसलमानों से कोई लेना देना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने  (22 दिसंबर) को दिल्ली के रामलीला मैदान में भाषण देते हुए कहा था कि सीएए से जब 'नागरिकता' बच्ची की जिंदगी आसान हो गई है तो शरारती तत्वों को बुरा क्यों लग रहा है। पीएम मोदी द्वारा बच्ची का नाम लेने पर उसके माता-पिता बेहद खुश हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार (22 दिसंबर) को विपक्ष पर ‘‘बांटो और राज करो’’ के आधार पर लोगों के बीच डर फैलाने और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। दिल्ली के रामलीला मैदान में अपने इसी भाषण में पीएम मोदी ने 'नागरिकता' नाम की बच्ची का भी जिक्र किया था। जिसके बाद  'नागरिकता' नाम की बच्ची ट्विटर पर ट्रेंड होने लगी। ट्विटर पर हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये  'नागरिकता' नाम की बच्ची कौन है? 

 'नागरिकता' नाम की बच्ची का जन्म दिल्ली के मजनूं का टीला इलाके में हुआ है। बच्ची अभी फिलहाल 11 दिनों की है। बच्ची का नाम नागरिक संशोधन कानून के नाम पर 'नागरिकता' रखा गया है। ये बच्ची दरअसल, हिंदू शरणार्थी परिवार में जन्मी है। इस बच्ची का नाम इसके माता-पिता ने इसलिए नागरिक संशोधन कानून के संसद में पारित होने की खुशी में 'नागरिकता' रख दिया था। इस परिवार में 9 दिसंबर को ही दो बेटियों का जन्म हुआ था। 

मजनूं का टीला में 2013 से ही 135 से अधिक परिवारों में 800 से अधिक लोग रहते हैं। शरणार्थी के रूप में जीवन गुजार रहे इन लोगों के पास कोई नियमित रोजगार भी नहीं है। 

पीएम मोदी द्वारा बच्ची का नाम लेने पर उसके माता-पिता बेहद खुश हैं। उनके माता-पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हमारी बच्ची का नाम पीएम मोदी ने लिया है। हमारे तो भाग्य खुल गए हैं। 

पीएम मोदी ने  (22 दिसंबर) को दिल्ली के रामलीला मैदान में भाषण देते हुए कहा था कि सीएए से जब 'नागरिकता' बच्ची की जिंदगी आसान हो गई है तो शरारती तत्वों को बुरा क्यों लग रहा है। 

ट्विटर पर भी कई लोगों ने 'नागरिकता' नाम की बच्ची का उसके माता-पिता के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। देखें प्रतिक्रिया 

व्यापक प्रदर्शन के बीच इस विषय से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की कोशिश करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस कानून का और ‘एनआरसी’ का भारतीय मुसलमानों से कोई लेना देना नहीं है। इस संशोधित नागरिकता कानून का पुरजोर बचाव करते हुए प्रधानमंत्री ने यहां रामलीला मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह कानून पड़ोसी देशों (पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश) में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हुए अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने के लिए है तथा यह किसी व्यक्ति के अधिकारों को नहीं छीनेगा। उन्होंने लोगों से शांति की अपील भी की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनागरिकता संशोधन कानूनदिल्लीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल