लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 'गेट आउट ऑफ माय कार', हाथ में चप्पल लेकर कार की बोनेट पर चढ़ी महिला, पति अंदर था मौजूद, जानें आगे क्या हुआ

By भाषा | Updated: July 15, 2020 13:49 IST

अपने पति की कार में दूसरी महिला को बैठा देख, महिला ने वाहन का पीछा किया। पति की गाड़ी पेडर रोड सिग्नल पर रुकते ही पत्नी ने चिल्लाना शुरू कर दिया और फिर कार के बोनट पर चढ़ गई।

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना शनिवार शाम की है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मुम्बई: दक्षिणी मुम्बई में एक दम्पति का घरेलू विवाद उस समय सड़क पर पहुंच गया, जब पेडर रोड पर महिला अपने पति की कार रोक कर उसके बोनट पर चढ़ गई, जिससे भीड़भाड़ वाली इस सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम की है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अधिकरी ने बताया कि अपने पति की कार में दूसरी महिला को बैठा देख, महिला ने वाहन का पीछा किया। पति की गाड़ी पेडर रोड सिग्नल पर रुकते ही पत्नी ने चिल्लाना शुरू कर दिया और फिर कार के बोनट पर चढ़ गई और अपनी चप्पल विंडशील्ड पर मारना शुरू कर दिया। वह अपने पति और उसके साथ बैठी महिला को गाड़ी से उतरने को कह रही थी और पुलिस की मदद के लिए भी चिल्ला रही थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के बीच सड़क पर कार को रोकने से कुछ देर के लिए सड़क पर एक ओर जाम लग गया। हालांकि वहां मौजूद यातायात कर्मी ने दूसरे वाहनों को वहां से निकालने की कोशिश जारी रखी। थोड़ी देर बाद यातायात पुलिस ने दम्पति से उनकी कारों को फुटपाथ के पास लगाने को कहा। वीडियो में देखा गया कि पति के कार से उतरते ही महिला ने उसे मारना शुरू कर दिया और उसे अपनी कार के पास ले गई।

देखें वीडियो..

इसके बाद वह पति की कार की ओर दौड़ी और उसमें मौजूद महिला को बाहर खींचने की कोशिश करने लगी लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोक दिया। पुलिस ने बताया कि दम्पति को बाद में गामदेवी पुलिस थाने ले जाया गया, जहां महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। अधिकारी ने बताया कि यातायात नियम तोड़ने और अपनी कार को बीच सड़क पर छोड़ कर यातायात बाधित करने के आरोप में महिला पर जुर्माना लगाया गया है।

टॅग्स :मुंबईवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी