लाइव न्यूज़ :

नित्यानंद के हिंदू राष्ट्र कैलासा बनवाने पर मोदी सरकार की हुई किरकिरी, लोगों ने पूछा- 'रेप के आरोपी को कैसे मिला वीजा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 4, 2019 16:10 IST

नित्यानंद पर कर्नाटक में रेप और अपहरण का मामला दर्ज है, तो वहीं गुजरात में यौन उत्पीड़न को लेकर केस दर्ज हैं। गुजरात पुलिस ने 21 नवंबर को बताया था कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनित्यानंद ने निजी द्बीप पर बसाए गए अपने देश के लिए राष्ट्रध्वज, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पेड़ भी घोषित कर दिया है। ट्विटर पर #Kailaasa और #Nithyananda के साथ लोग मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

देश छोड़कर फरार हुए रेप के आरोपी नित्यानंद ने खुद का अलग देश बसा लिया है। इक्वाडोर में नित्यानंद मे एक आइसलैंड खरीदकर उसका नाम नाम कैलासा रखा है। त्रिनिदाद और टोबैगो के करीब स्थित उसके इस देश को हिंदू राष्ट्र बताया गया है। नित्यानंद ने निजी द्बीप पर बसाए गए अपने देश के लिए राष्ट्रध्वज, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पेड़ भी घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं, वेबसाइट पर उसने अपने देश के विधान, संविधान और सरकारी ढांचे की भी जानकारी दी है।नित्यानंद के हिंदू राष्ट्र बनवाने के बाद केंद्र की मोदी सरकार की भारी आलोचना हो रही है। 

ट्विटर पर #Kailaasa और #Nithyananda के साथ लोग मोदी सरकार से पूछ रहे हैं कि एक रेप के आरोपी को पासपोर्ट और वीजा कैसे मिल सकता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि  नित्यानंद को देश के कानून का कोई डर नहीं है। उन्हें सरकार का समर्थन प्राप्त है इसलिए वह देश से बाहर भागने में कामयाब हो पाए हैं। 

एक यूजर ने लिखा, भारत से भागकर आजकल  देश बना रहे हैं। 

एक यूजर ने नित्यानंद की तुलना ओशो से की है।

नित्यानंद के हिंदू राष्ट्र कैलासा की अहम बातें 

- नित्यानंद ने अपने देश के लिए मंत्रिमंडल का भी गठन किया है. उसने अपने एक करीबी अनुयायी मा को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।-कैलासा के लिए पासपोर्ट के दो संस्करणों को अंतिम रूप दिया गया है, एक सुनहरे रंग का जबकि दूसरा लाल है। -झंडे का रंग मैरून है और इस पर दो प्रतीक एक सिंहासन पर नित्यानंद और दूसरा एक नंदी है।- नित्यानंद ने अपने देश की सरकार का जो ढांचा बनाया है, उसमें सरकारी विभाग और एजेंसी इकाई में पहला विभाग ऑफिस ऑफ एचडीएच है। -इस विभाग के अलावा गृह रक्षा और सुरक्षा विभाग, खजाना विभाग, वाणिज्य विभाग, गृह विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, टेक्नोलॉजी समेत 10 विभाग भी शामिल किए गए हैं।-नित्यानंद अपने देश को मान्यता दिए जाने की कवायद कर रहा है। -नित्यानंद कैलासा की कथित महान हिंदू राष्ट्र की नागरिकता हासिल करने के लिए डोनेशन की भी अपील की है।-कैलासा की वेबसाइट के अनुसार यह गैर-राजनीतिक राष्ट्र है, जिसका मकसद पूरी तरह से मानवता पर आधारित है। -यह देश प्रमाणिक हिंदू धर्म पर आधारित प्रबुद्ध संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए समिर्पत है, जो कभी अफगानिस्तान, भारत, नेपाल, बर्मा, श्रीलंका, सिंगापुर, मलेशिया, कंबोडिया और इंडोनेशिया समेत पूरे महाद्वीप में 56 से ज्यादा देशों में फैला था। 

नित्यानंद के ऊपर लगे आरोप

नित्यानंद पर कर्नाटक में रेप और अपहरण का मामला दर्ज है, तो वहीं गुजरात में यौन उत्पीड़न को लेकर केस दर्ज हैं। गुजरात पुलिस ने 21 नवंबर को बताया था कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है। गुजरात पुलिस ने 21 नवंबर को बताया था कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है। नित्यानंद के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज है ।मामले में उसके खिलाफ सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने उसकी दो महिला अनुयायियों को भी गिरफ्तार किया है। नित्यानंद पर आश्रम योगिनी सर्वज्ञपीठम चलाने के लिए बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें बंधक बनाकर अनुयायियों से चंदा जुटाने के काम में लगाने के आरोप में भी मामला दर्ज किया था।   

टॅग्स :नित्यानंदकर्नाटकसोशल मीडियामोदी सरकारगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतसंचार साथी ऐप में क्या है खासियत, जिसे हर फोन में डाउनलोड कराना चाहती है सरकार? जानें

ज़रा हटकेWATCH: रसगुल्ले के लिए घमासान, शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के बीच मारपीट; बोधगया का वीडियो वायरल

भारतBhavnagar Complex Fire: आग ने कई अस्पतालों को अपनी चपेट में लिया, चादरों में लिपटे बच्चों को खिड़कियों से बचाया गया, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: दूल्हा मंडप में खेलने लगा फ्री फायर, देखें वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: बारात में रसगुल्ले खत्म होने पर चली-कुर्सियां, मारपीट का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेक्या पलाश मुच्छल पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में?, देखें वायरल फोटो