महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया गया भैंस का जन्मदिन, कोरोना प्रतिबंध उल्लंघन को लेकर FIR दर्ज

By अनुराग आनंद | Published: March 13, 2021 10:32 AM2021-03-13T10:32:25+5:302021-03-13T10:34:27+5:30

किरण म्हात्रे (30) ने गुरुवार को अपने घर पर भैंस का जन्मदिन मनाने के लिए एक समारोह आयोजित किया था। 

Maharashtra: Man celebrates buffalo's birthday, case filed for violating Covid-19 norms | महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया गया भैंस का जन्मदिन, कोरोना प्रतिबंध उल्लंघन को लेकर FIR दर्ज

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsभारतीय दंड संहिता की धारा 269 (जानलेवा संक्रमण को फैलाने का कृत्य) और महामारी कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में फिलहाल अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसने कोविड-19 प्रतिबंधों के बावजूद कथित तौर पर अपनी भैंस के `जन्मदिन' को सेलिब्रेट करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। 

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, किरण म्हात्रे (30) ने गुरुवार को डोंबिवली इलाके के रेती बुंदेर स्थित अपने घर पर अपनी भैंस के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। 

भैंस के जन्मदिन के मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने मास्क नहीं पहने थे-

इस कार्यक्रम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे समेत राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच भैंस के जन्मदिन के मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने मास्क नहीं पहने थे और सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं किया गया था।

साथ ही अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 269 (जानलेवा संक्रमण को फैलाने का कृत्य) और महामारी कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में फिलहाल अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इससे पहले भी ठाणे के डोंबिवली से इस तरह का मामला आया था सामने-

बता दें कि इससे पहले भी 17 और 18 फरवरी को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में ही जन्मदिन समारोह आयोजित करने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। यहां तब भी एक जगह एकत्रित होकर COVID-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के अनुसार 17 और 18 फरवरी की रात डेसलपाड़ा में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था।

Web Title: Maharashtra: Man celebrates buffalo's birthday, case filed for violating Covid-19 norms

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे