लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः पिज्जा पार्टी के बाद पूरे परिवार को लगे उल्टी-दस्त, Pizza Hut के खिलाफ शिकायत दर्ज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 28, 2018 00:53 IST

पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत गोरखपुर थाने में दर्ज कराते हुए पिज्ज़ा शॉप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Open in App

जबलपुर, 27 दिसम्बरः शहर के पास रामपुर गोरखपुर निवासी एक परिवार के सदस्यों ने अपने घर पर पिज्ज़ा पार्टी की. पिज्ज़ा खाने के करीब दो घंटे बाद से एक-एक कर परिवार से सभी सदस्यों को उल्टी होने लगी, चक्कर आने लगे और कुछ ही देर में सभी की हालत खराब हो गई. जिसके बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत गोरखपुर थाने में दर्ज कराते हुए पिज्ज़ा शॉप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

बंदरिया तिराहा के पास निवासी 35 वर्षीय कुलदीप ठाकुर ने बताया कि कल रात घर के सभी सदस्यों को पिज्ज़ा खाने की इच्छा हुई, इसलिए उन्होंने रसल चौक स्थित पीज्जा हट से पिज्ज़ा ऑर्डर किया. रात करीब 10.30 बजे कुलदीप ठाकुर, उसकी पत्नी 32 वर्षीय पूनम ठाकुर, बेटी 4 वर्षीय स्वरा ठाकुर, साला 18 वर्षीय सजल, साली 17 वर्षीय इशिता एवं 15 वर्षीय पायल ने पीज्जा पार्टी करते हुए पीज्जा खाया और कुछ देर बातचीत करने के बाद सो गए. 

बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे से कुलदीप एवं उसके परिवार के सभी सदस्यों की तबियत बिगड़ने लगी. पहले किसी को अंजादा नहीं था, कि यह सब फूड प्वाईजनिंग के कारण हो रहा है. लेकिन कुछ ही देर में एक के बाद एक कुलदीप, पूनम, स्वरा, इशिता, सजल एवं पायल सभी को उल्टियां होने लगीं. उल्टियों के साथ चक्कर आने लगे और सिर में तेज दर्द शुरू हो गया. 

कुलदीप ने बताया कि रात भर चक्कर, उल्टी और तेज सिर दर्द से सभी लोग परेशान होते रहे. सुबह करीब 5 बजे तक आराम नहीं लगा तो अन्य परिजनों की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण कर हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया है. पीड़ित परिवार के कुलदीप ठाकुर ने पिज्ज़ा हट के खिलाफ गोरखपुर थाने में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत मिलने पर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशफूड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video