कंगना बॉलीवुड की बॉस हैं और करण जौहर ने अपनी हार मान ली है, पार्टी में एक साथ नजर आने पर अभिनेता ने कसा तंज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 5, 2022 04:34 PM2022-05-05T16:34:24+5:302022-05-05T16:43:21+5:30

ईद के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इसमें बॉलीवुड के कई सितारें पहुंचे। इस पार्टी में कंगना और करण एक साथ शामिल हुए थे..

krk tweet Kangana is the boss of Bollywood and Karan Johar has accepted his defeat | कंगना बॉलीवुड की बॉस हैं और करण जौहर ने अपनी हार मान ली है, पार्टी में एक साथ नजर आने पर अभिनेता ने कसा तंज

कंगना बॉलीवुड की बॉस हैं और करण जौहर ने अपनी हार मान ली है, पार्टी में एक साथ नजर आने पर अभिनेता ने कसा तंज

Highlightsईद के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने पार्टी का आयोजन किया थाइसमें कंगना रनौत, करण जौहर और दीपिका भी शामिल हुईं थीं

मुंबईः सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में करण जौहर और कंगना रनौत के एक साथ शामिल होने को लेकर कमाल आर खान (केआरके) ने कहा है कि मैं सपने में भी सोच नहीं सकता जिस शख्स को कंगना पिछले पांच साल से गालियां दे रही हैं, वह उनके साथ पार्टी कर सकता है। 

केआरके ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि यह इस बात का सबूत है कि कंगना बॉलीवुड की बॉस हैं और करण जौहर ने अपनी हार मान ली है। केआरके ने ट्वीट किया, मैं सपने में भी नहीं सोच सकता कि करण जौहर, कंगना रनौत के साथ पार्टी कर सकते हैं जिन्होंने पिछले 5 सालों में उन्हें बहुत गालियां दीं। यह इस बात का सबूत है कि करण ने हार मान ली है। करण ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। करण ने माना है कि कंगना बॉलीवुड की बॉस हैं।

गौरतलब है कि ईद के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इसमें बॉलीवुड के कई सितारें पहुंचे। इस पार्टी में कंगना और करण एक साथ शामिल हुए तो इसकी चर्चाएं जोरों पर रहीं। जिस पार्टी में कंगना पहुंची, वहां करण जौहर, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई हस्तियां पहुंची थीं। कंगना ने यहां सलमान खान के साथ ईद के त्योहार का लुत्फ उठाया।

ईद की पार्टी में कंगना सफेद रंग के शरारा में नजर आईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी का अभिवादन किया। पैपराजी के लिए दीपिका और रणवीर ने भी पोज दिए। जहां दीपिका काले रंग के एंब्रॉयडरी वाले कुर्ता सलवार में हैवी ईयररिंग्स के साथ थीं, वहीं रणवीर प्रिंटेड शर्ट और डेनिम्स में नजर आए। दोनों लगातार चैट कर रहे थे क्योंकि फोटोग्राफर्स ने उन्हें एंट्री पर क्लिक किया था।

Web Title: krk tweet Kangana is the boss of Bollywood and Karan Johar has accepted his defeat

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे