अभिनेता गुटखा बेच रहे हैं, खिलाड़ी सट्टा खिलवा रहे हैं और दीपिका-आलिया दारू बेच रही हैं, अभिनेता ने किया ट्वीट तो ऐसे आए रिएक्शन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 2, 2022 03:34 PM2022-05-02T15:34:29+5:302022-05-02T15:51:50+5:30
केआरके ने ट्वीट में लिखा- सबका धंधा बढ़िया चल रहा है! अक्षय, अजय, शाहरुख, रणवीर गुटखा बेच रहे है! धोनी, विराट, युवराज ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे है! और रही सही कसर दीपीका, आलिया और प्रियंका ने दारू बेच कर पूरी कर दी!
मुंबईः अभिनेता से लेकर खिलाड़ी तक विज्ञापनों से मोटी रकम अर्जित करते हैं। ऐसे में ये स्टार खिलाड़ी या अभिनेता कुछ ऐसे उत्पादों को प्रोमोट करते नजर आते हैं जिसको लेकर उनके प्रशंसक खासे नाराज हो जाते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने पान मसाला के विज्ञापन को लेकर काफी ट्रोल किए गए। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगी और पान मसाला कंपनी से करार खत्म कर लिए।
इस बीच स्वघोषित फिल्म समीक्षक और देशद्रोह के अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके ने अभिनेता, अभिनेत्रियों से लेकर खिलाड़ियों तक पर उनके विज्ञापनों को लेकर तंज कसा है। केआरके ने अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन का नाम लेते हुए कहा है कि सबका धंधा बढ़ियां चल रहा है। इसमें उन्होंने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का जिक्र किया है। साथ ही धोनी, विराट कोहली और युवराज सिंह पर भी निशाना साधा है।
सबका धंधा बढ़िया चल रहा है! अक्षय अजय शाहरुख रणवीर गुटखा बेच रहे है!
— KRK (@kamaalrkhan) May 1, 2022
धोनी विराट युवराज ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे है!
और रही सही कसर दीपीका आलिया और प्रियंका ने दारू बेच कर पूरी कर दी!👏
😂😂😂😂
केआरके का ट्वीट में कहना है कि अभिनेता गुटखा बेच रहे हैं, अभिनेत्रियां दारू बेच रही हैं और खिलाड़ी ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे हैं। केआरके ने ट्वीट में लिखा- सबका धंधा बढ़िया चल रहा है! अक्षय, अजय, शाहरुख, रणवीर गुटखा बेच रहे है! धोनी, विराट, युवराज ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे है! और रही सही कसर दीपीका, आलिया और प्रियंका ने दारू बेच कर पूरी कर दी!
कमाल खान के इस ट्वीट पर कई मजेदार टिप्पणियां भी आईं। एक यूजर ने लिखा, वाह यह बहुत दार्शनिक है। एक ने केआरके के फटकार लगाते हुए लिखा, सब कुछ ना कुछ कर रहे हैं तूम क्या कर रहे हो। यूजर ने अपने ट्वीट में केआरके के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। एक अन्य ने लिखा- वैकल्पिक व्यवसाय चाहिए ना, क्योंकि बॉलीवुड की जगह दक्षिण अभिनेताओं ने ले लिया है, वे बेरोजगार होंगे 😔 जर्सी, रनवे 34, हीरोपंथी बुरी तरह से विफल रही और आरआरआर, पुष्पा, केजीएफ ब्लॉकबस्टर रहे😎 बॉलीवुड वाले अब गुटका दारू बेचेंगे बिचारे।
एक ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए अभिनेता पर महिलाओं के प्रति ऐसे शब्दों के प्रयोग के लिए कार्रवाई करने की मांग की। यूजर ने लिखा- मैं दिल्ली पुलिस से अनुरोध करता हूं कि इसपर कार्रवाई हो। एक अन्य ने लिखा- महान बच्चन जी को क्यों छोड़ दिये? कभी इलाइची खाये थे क्या माँग कर।