थाने में सजा मंडप...पुलिस की मदद से फौजी ने रचाई शादी, कानपुर की अनोखी शादी का वीडियो वायरल
By अंजली चौहान | Published: October 1, 2023 01:30 PM2023-10-01T13:30:45+5:302023-10-01T13:33:00+5:30
पुलिस ने अनुरोध का जवाब दिया और जोड़े की शादी पुलिस स्टेशन के अंदर एक मंदिर में करा दी क्योंकि दोनों वयस्क थे।
कानपुर: सोशल मीडिया पर एक फौजी की शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। किसी फिल्मी कहानी की तरह ही इस फौजी की शादी बेहद दिलचस्प है जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरअसल, पश्चिम बंगाल में तैनात एक सेना के जवान ने कानपुर देहात पुलिस से संपर्क किया और अपनी पसंद की महिला से शादी करने में उनकी मदद मांगी। सेना के जवान ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसका परिवार उसकी शादी के खिलाफ था जिसके बाद जवान ने पुलिस की मदद से शादी की।
गौरतलब है कि लड़की का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। जबकि यह जोड़ा काफी समय से रिलेशनशिप में था। पुलिस के मुताबिक, झींझक कस्बे के भोला नगर इलाके के रहने वाले लांस नायक पवन पाल पिछले तीन साल से कानपुर देहात जिले के चिता का पुरवा की प्रियंका से मिल रहे थे, लेकिन उनके परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ थे।
#kanpurdehat:भारतीय सेना का जवान एक लड़की के साथ प्रेम संबंध में था,दोनों ने पहले ही चोरी-छिपे कोर्ट मैरिज कर ली,लेकिन दोनों परिवार इस शादी को शादी नहीं मान रहे थे,घण्टो समझने के बाद परिवार ने लड़की को स्वीकार किया,पुलिस ने दोनों की शादी थाने में बने मंदिर में करवा दी .. pic.twitter.com/BrYrc2JjRe
— जनपद कानपुर देहात ⚕️ (@JNkanpurdehat) September 30, 2023
इस जोड़े ने 15 मई को कानपुर शहर में कोर्ट मैरिज भी की थी। जोड़े ने आपसी सहमति से 15 मई को कानपुर शहर में कोर्ट मैरिज भी की थी। हालांकि, इसके बावजूद भी परिवार इस शादी का मान्य नहीं मान रहा था। ऐसे में कोर्ट मैरिज के बाद कपल थाने पहुंचा और पुलिस के मदद से हिंदू रीति रिवाज से शादी रचा ली।
प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि लांस नायक पवन पाल और महिला के उनके पास आने के बाद उनके परिजनों को बुलाया गया और उन्हें समझाया गया कि दोनों बालिग हैं और उन्हें अपनी मर्जी से जीवन जीने की इजाजत दी जानी चाहिए।
सिंह ने कहा, काफी समझाने के बाद दोनों परिवार सहमत हो गए। बाद में, मंगलपुर पुलिस स्टेशन परिसर में स्थित एक शिव मंदिर में पुलिस और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाई गईं। पुलिस निरीक्षक ने कहा कि शादी के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ उनके परिवार भी मौजूद थे।