Jammu Kashmir Article 370: रामचंद्र गुहा ने लिखा, यह लोकतंत्र नहीं है, सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दिया ट्रोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 13:45 IST2019-08-05T13:41:22+5:302019-08-05T13:45:16+5:30

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े विधेयकों को पेश किया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। वरिष्ठ इतिहासकार रामचंद्र गुहा अपने ट्वीट के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

Jammu Kashmir Article 370 scrapped LIVE Updates ramchandra guha troll social media | Jammu Kashmir Article 370: रामचंद्र गुहा ने लिखा, यह लोकतंत्र नहीं है, सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दिया ट्रोल

Jammu Kashmir Article 370: रामचंद्र गुहा ने लिखा, यह लोकतंत्र नहीं है, सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दिया ट्रोल

Highlightsजम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों के रूप में विभाजन करने के प्रस्ताव वाला संकल्प रास में पेशसंविधान के अनुच्छेद 370 के सभी खंड जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होंगे : अमित शाह

जम्मू-कश्मीर को लेकर पिछले एक सप्ताह से जारी अटकलें खत्म हो गई हैं। मोदी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के लिए राज्यसभा में संकल्प पेश किया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश होगा। लद्दाख को अलग से केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने वाला विधेयक पेश किया गया है।

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े विधेयकों को पेश किया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। वरिष्ठ इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने ट्वीट किया, यह लोकतंत्र नहीं है, यह अधिनायकवाद है, विडंबनाओं की करतूत, असुरक्षित शासक जो संसद के अंदर या बाहर भी उचित बहस नहीं करते हैं। इसके बाद लोगों ने रामचंद्र गुहा को ट्रोल कर दिया। 

उनके इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पूर्व पत्रकार मोनिका ने तंज कसते हुए लिखा, हां जैसे गांधी ने विभाजन के लिए सहमति देने से पहले लोकतांत्रिक तरीके से पूरे देश से परामर्श किया था।

Web Title: Jammu Kashmir Article 370 scrapped LIVE Updates ramchandra guha troll social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे