IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स-दिल्ली कैपिटल्स के मैच में लगे 'चीटर-चीटर' के नारे, वीडियो में कैद हुआ पूरा नजारा, जानें मामला

By अनिल शर्मा | Published: April 23, 2022 11:06 AM2022-04-23T11:06:26+5:302022-04-23T11:33:43+5:30

दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए अंतिम ओवर में 36 रनों की जरूरत थी। दिल्ली के रोवमैन पॉवेल ने पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए।

ipl 2022 dc vs rr no ball controversy audience raised cheater cheater slogans video went viral | IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स-दिल्ली कैपिटल्स के मैच में लगे 'चीटर-चीटर' के नारे, वीडियो में कैद हुआ पूरा नजारा, जानें मामला

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स-दिल्ली कैपिटल्स के मैच में लगे 'चीटर-चीटर' के नारे, वीडियो में कैद हुआ पूरा नजारा, जानें मामला

Highlightsदिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए अंतिम ओवर में 36 रनों की जरूरत थी दिल्ली के रोवमैन पॉवेल ने पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाएओबेड मैक्कॉय की तीसरी गेंद कमर के ऊपर थी जिसे अंपायर ने नो बॉल नहीं दिया जिसपर काफी विवाद हो गया

IPL 2022,  DC vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) बीच खेले गए मैच में एक बड़ा विवाद हो गया। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए अंतिम ओवर में 36 रनों की जरूरत थी। दिल्ली के रोवमैन पॉवेल ने पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए। जबकि राजस्थान रॉयल्स के पेसर ओबेड मैक्कॉय की तीसरी गेंद फुल-टॉस थी। अंपायर ने इसे कमर के ऊपर की नो-बॉल नहीं दिए जाने पर इनकार कर दिया जिसपर दिल्ली कैपिटल्स ने विरोध जताया।

इसका सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है। कोई इसे नो बॉल बता रहा है तो किसी ने पॉवेल के क्रीज के बाहर रहने को लेकर इसके नो बॉल नहीं होने की बात कही। हालांकि मैच के दौरान दिल्ली की टीम के प्रशंसक नो बॉल नहीं दिए जाने पर काफी नाराज हो गए। अंपायरों द्वारा नो-बॉल न देने के बाद दर्शक 'चीटर-चीटर' के नारे लगाने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक फैन ने ट्वीट किया, "यह क स्पष्ट नो-बॉल थी।" दूसरे ने लिखा, "पॉवेल...क्रीज़ के बाहर थे...यह...नो बॉल नहीं थी।"

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने ये मैच 15 रनों से जीत लिया। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स 7-मैच में 5-जीत के साथ आईपीएल 2022 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्णा ने 19वां ओवर मेडन विकेट डाला और 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 207/8 का स्कोर ही बना सकी।

 

Web Title: ipl 2022 dc vs rr no ball controversy audience raised cheater cheater slogans video went viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे