लाइव न्यूज़ :

केरल में मिला 51. 4 किलोग्राम का कटहल, परिवार ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होने के लिए किया अप्लाई

By प्रिया कुमारी | Updated: May 14, 2020 14:54 IST

केरल में 51.4 केजी का कटहल पाया गया जिसे देखकर सब हैरान हो रहे हैं। केरल कोल्लम में, एडामुक्कल गांव में एक परिवार अपने बगान से 50 किलोग्राम से अधिक वजन वाले कटहल खोजा है इससे पहले ज्यादा वजन का कटहल 42.72 किलोग्राम का है और पुणे में पाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान, केरल में 51.4 केजी का कटहल पाया गया है परिवार ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से संपर्क किया है क्योंकि अबतक सबसे भारी कटहल का विश्व रिकॉर्ड 42.7 किलोग्राम है

कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान, केरल में 51.4 केजी का कटहल पाया गया जिसे देखकर सब हैरान हो रहे हैं। केरल के कोल्लम के एडामुक्कल गांव में एक परिवार ने अपने बगान से 50 किलोग्राम से अधिक वजन वाले कटहल की खोज कर लोगों को दंग कर दिया है। अब उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से संपर्क किया है क्योंकि अबतक सबसे भारी कटहल का विश्व रिकॉर्ड 42.7 किलोग्राम है।

एडामुक्कल से जॉनकुट्टी ने कहा कि कटहल का वजन 51.4 किलोग्राम से अधिक है और लंबाई में 97 सीएम है। उन्होंने कहा कि जब मैने इसके बारे में जाना तो पता चला कि सबसे ज्यादा वजन का कटहल 42.72 किलोग्राम का है और पुणे में पाया गया था। इसलिए मैने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए आवेदन किया है। 51 किलोग्राम के कटहल की तस्वीर जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। 

लोग इस कटहल को देखकर तरह तरह की प्रतिक्रयाएं दे रहे हैं। गिनीज व‌र्ल्ड रिकार्ड्स हर साल प्रकाशित होने वाली एक पुस्तक है, जिसमें विश्व रिकॉर्ड्स के बारे लिखा होता है। भारत के ऐसे कई कारनामे है जो गिनीज व‌र्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल है। इससे पहले 42.72 किलोग्राम का कटहल गिनीज बुक में शामिल है कि नहीं इस बात की जानकारी अबतक सामने नहीं आई है लेकिन केरल में मिले कटहल को  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स शामिल करने की तैयारी चल रही है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी