Viral Video: मगरमच्छ ने अपने मुंह में गोल्फ की गेंद लेकर किया कुछ ऐसा, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

By प्रिया कुमारी | Published: August 26, 2020 08:32 AM2020-08-26T08:32:19+5:302020-08-26T08:32:19+5:30

एक मगरमच्छ का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मगरमच्छ इस वीडियो में अपने मुंह में गोल्फ की गेंद लिए नजर आ रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

in america golf ball is in alligator mouth video viral on social media | Viral Video: मगरमच्छ ने अपने मुंह में गोल्फ की गेंद लेकर किया कुछ ऐसा, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

मगरमच्छ ने अपने मुंह में गोल्फ की गेंद लेकर किया कुछ ऐसा, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Highlightsसोशल मीडिया पर एक मगरमच्छ का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक मगरमच्छ गोल्फ के गेंद से खेलते नजर आ रहा है।इस वीडियो को 20 अगस्त को ट्विटर और रेडिट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है।

सोशल मीडिया पर एक मगरमच्छ का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक मगरमच्छ गोल्फ की गेंद से खेलते नजर आ रहा है। वैसे तो मगरमच्छ एक बहुत ही खतरनाक जीव है, लेकिन अमेरिकी राज्य लुइसियाना (Louisiana) में, मगरमच्छ पालना आम बात है।

लुइसियाना डिपार्टमेंट ऑफ वाइल्डलाइफ एंड फिशरीज के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक मगरमच्छ की आबादी है, जो वर्तमान में 2 मिलियन के करीब पहुंच रहा है। यहां इतने मगरमच्छ है कि कहीं भी दिख जाते हैं, एक मगरमच्छ तो दोस्तों के ग्रुप के बीच आ गया।

इस मगरमच्छ का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आप देख सकते हैं, कि मगरमच्छ अपने मुंह में गोल्फ की गेंद ले लेता है। लेन रोड्रिग ने टीएमजेड न्यूज को बताया कि वह इसियाना के पैटरसन में आइडलविल्ड गोल्फ कोर्स में खेल रहे थे, जब मगरमच्छ उनके पास सीधे चला गया और उनकी गेंद को छीन लिया। ऐसा लग रहा था कि वो लोगों को मुंह से गेंद निकालने की चुनौती दे रहा हो।

इस वीडियो को 20 अगस्त को ट्विटर और रेडिट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है। अबतक 2 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 300 से ज्यादा लाइक्स और 100 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। हालांकि बाद में इस गेंद को निकालने की कोशिश की गई की नहीं इस वीडियो में नहीं दिखाया गया है। लेकिन जानकारी के मुताबिक खिलाड़ियों ने अपनी गेंद को फिर से पाने की कोशिश नहीं की।

Web Title: in america golf ball is in alligator mouth video viral on social media

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे