पति-पत्नी के डांस का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- कोरोना लॉकडाउन में दिल खुश हो गया
By पल्लवी कुमारी | Published: June 1, 2020 12:24 PM2020-06-01T12:24:59+5:302020-06-01T12:24:59+5:30
कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर इस तरह की कई वीडियो सामने आई, जो काफी वायरल हुई। देश में एक जून से अनलॉक-1 शुरू हो गया है। जो 30 जून तक जारी रहेगा।
नई दिल्ली: कोरोना लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पति-पति बॉलीवुड की फिल्म 'मुद्दत' का मशहूर गाना 'प्यार हमारा अमर रहेगा, याद करेगा जहां' के गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि कोरोना लॉकडाउन में इस वीडियो को देखकर दिल खुश हो गया है।
पति-पत्नी के वायरल वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा ने शेयर किया है। सुशांता नंदा ने वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा है, यही तो प्यार है, किसी बड़ी खुशी के इंतजार में हम यह अनमोल खुशी को अक्सर अनदेखा कर देते हैं।
Yehi toh hai Pyaar💕
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) May 30, 2020
Kisi badi khusi ke intezar mein hum ye anmol khusi ke mauke kho dete hain.... pic.twitter.com/sNXh8ZCHDo
वायरल वीडियो किसी गांव का लग रहा है। गांव में बने किसी छोटी झोपड़ी के बाहर ये दोनों पति-पत्नी 'प्यार हमारा अमर रहेगा, याद करेगा जहां' गाने पर डांस कर रहे हैं। डांस वीडियो में इस प्यारी सी जोड़ी की चेहरे पर हंसी देखने लायक है। वीडियो में महिला की पोशाक देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वह किसी आदिवासी समुदाय ये संबंध रखती हो। हालांकि ये वीडियो कहां का है इसका पता नहीं चल पाया है।
Yehi toh hai Pyaar💕
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) May 30, 2020
Kisi badi khusi ke intezar mein hum ye anmol khusi ke mauke kho dete hain.... pic.twitter.com/sNXh8ZCHDo
Lovely 😊 god bless them!
— Dr Vidhi M Pilania (@VidhiPilania) May 30, 2020
इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर आठ हजार से ज्यादा व्यूज हैं। फेसबुक पर भी इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है।
महोदय, खुश रहने के लिए बहुत ज्यादा पैसे , साधनों की जरूरत नहीं होती । इनको अभाव कि फ्रिक नहीं , लेकिन अपना प्रभाव ये जोड़ी हम सबको शिखा गयी। ईश्वर इनकी खुशियां बनाये रखें।
— MADHAV MANMODE (@ManmodeMadhav) May 30, 2020
एक यूजर ने लिखा है, महोदय, खुश रहने के लिए बहुत ज्यादा पैसे , साधनों की जरूरत नहीं होती। इनको अभाव कि फ्रिक नहीं, लेकिन अपना प्रभाव ये जोड़ी हम सबको शिखा गई। ईश्वर इनकी खुशियां बनाये रखें।
बहुत शानदार कला तो कला ही होती है कुदरत से जिसे मिल जाए उसकी क्या बात है
— Maina Bhai (@MainaBhai) May 31, 2020
एक यूजर ने लिखा है, बहुत शानदार, कला तो कला ही होती है, कुदरत से जिसे मिल जाए उसकी क्या बात है।
इसी को कहते हैं सच्चा प्यार
— Pooja gupta (@Poojagu58639346) June 1, 2020
एक यूजर ने लिखा है, इसी को कहते हैं सच्चा प्यार।
देश में लाक्डाउन है प्यार में थोड़ी 🤣🤣
— Vikas Pandey (@Vikasdevfinvest) May 30, 2020
एक यूजर ने लिखा है, देश में लॉकडाउन है...पर प्यार में थोड़ी।
Yes! This is what I needed to see this morning!! So much love to everyone who is trying to stay positive through 2020. https://t.co/dhbEoDGh6Z
— Mini Mathur (@minimathur) June 1, 2020
ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनी माथुर ने भी शेयर किया है। इस वीडियो में एक कपल अपने गांव में काफी जबरदस्त तरीके से डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो में इन दोनों का डांस देखकर हर कोई हैरान है। मिनी माथुर के इस ट्वीट पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं।