रूस का हैरान करने वाला मामला, डॉक्टरों ने महिला के मुंह से निकाला 4 फीट लंबा सांप, देखे वीडियो

By विनीत कुमार | Published: September 1, 2020 08:57 AM2020-09-01T08:57:11+5:302020-09-01T08:57:11+5:30

रूस से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। महिला सो रही थी तभी एक सांप उसके शरीर में मुंह के रास्ते घुस गया था। बाद में डॉक्टरों ने इस 4 फीट लंबे सांप को निकाला।

Horrifying Video 4ft Snake Pulled Out by doctors of Russian Woman Mouth | रूस का हैरान करने वाला मामला, डॉक्टरों ने महिला के मुंह से निकाला 4 फीट लंबा सांप, देखे वीडियो

रूसी महिला के मुंह के अंदर से निकला 4 फीट लंबा सांप (फोटो-वीडियो ग्रैब)

Highlightsमहिला के शरीर के अंदर मुंह के रास्ते घुसा 4 फीट लंबा सांप, डॉक्टरों ने निकालावीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुंह खोल कर सोना पड़ा महिला को महंगा

रूस की एक महिला के मुंह से 4 फीट लंबे सांप को निकाले जाने का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक अस्पताल का है, जहां महिला मुंह खोलकर लेटी हुई है और डॉक्टर उसके मुंह से एक सांप को निकालते हैं।

दरअसल, ये सांप इस महिला के मुंह में घुस गया था, जिसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत हुई और आखिरकार डॉक्टरों की मदद से उसे निकाला गया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सांप महिला के मुंह में गया कैसे और क्या है पूरा मामला? आईए, बताते हैं।

मुंह खोल कर सोना पड़ा महंगा 

ये पूरा मामला रूस से डागेस्टन में लेवासी गांव का है। रिपोर्ट्स के अनुसार महिला गहरे सोई हुई थी। तभी ये सांप उसके मुंह के रास्ते शरीर के अंदर चला गया। सांप ने शायद इसे कोई बिल समझा होगा। महिला की जब नींद खुली तो उसे बेचैनी महसूस होने लगी और सांस लेने में भी दिक्कत पेश आने लगी। इसके बाद वो भागते हुए अस्पताल पहुंची।

डॉक्टर समझ गए कि कोई चीज अंदर चली गई है। उन्होंने महिला को एनेसथिसिया दिया और उसके गले में एक ट्यूब को डाला गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर गले से कोई चीज खींच कर बाहर निकाल रहे हैं। हालांकि, जब वो बाहर आया तो हर कोई ये देखकर हैरान रह गया कि ये एक सांप है। हालांकि इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है कि सांप कितनी देर महिला के शरीर में रहा। इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी है कि सांप जिंदा रह गया या मर गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही ऑपरेशन थियेटर में मौजूद मेडिकल स्टाफ इस सांप को निकालते हैं, उसकी लंबाई देखकर सभी हैरान रह जाते हैं। महिला मेडिकल कर्मी के चेहरे पर डर का भाव देखा जा सकता है। वीडियो में दिखता है कि सांप को निकालने के बाद मेडिकल बकेट में डाल दिया जाता है।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार रूस में गांव में सांपों के निकलने की बात बहुत आम है। इसलिए लोगों को अक्सर बाहर नहीं सोने की हिदायत दी जाती है। बहरहाल, इस महिला मरीज या सांप की प्रजाति के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। घटना के बाद इस इलाके के कुछ और लोगों ने ऐसे ही दावे किए हैं कि उनके शरीर में भी कुछ जिंदा घूम रहा है।

गौरतलब है कि इसी से मिलती-जुलती एक घटना कुछ दिन पहले भी सामने आई थी जब एक चीनी शख्स के शरीर से डॉक्टरों ने एक बड़ा कीड़ा निकाला जो उसके अंदर करीब 17 सालों से रह रहा था। ये कीड़ा उसके दिमाग हिस्से वाली जगह पर था।

Web Title: Horrifying Video 4ft Snake Pulled Out by doctors of Russian Woman Mouth

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे