OMG! सांप ने किसान को डसा, गुस्से में किसान ने सांप का फन चबाया
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 21, 2018 09:10 AM2018-02-21T09:10:15+5:302018-02-21T09:27:09+5:30
यूपी के हरदोई जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खबर के अनुसार एक किसान को यहां एक जहरीले सांप ने डस लिया है
नई दिल्ली, 21 फरवरी: यूपी के हरदोई जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खबर के अनुसार एक किसान को यहां एक जहरीले सांप ने डस लिया है, जिसके बाद गुस्से में आकर किसान ने भी सांप के फन को चबा लिया है।
खास बात ये है कि सांप के फन के चबा जाने के बाद किसान को तो कुछ नहीं हुआ है लेकिन सांप की मौत हो गई है, जबकि किसान पूरी तरह से ठीक है। इस खबर के सामने के आने के बाद किसान को डॉक्टर को भी दिखाया गया है। ये मामला हरदोई के माधोगंज थानाक्षेत्र का है, किसान जब खेत में काम कर रहा था।
Hardoi: A farmer bit off a snake's hood after it bit him in a field; doctor Sanjay Kumar says, 'never saw such a case. The man was alright even biting a snake' (20.02.2018) pic.twitter.com/PibIOvARdW
— ANI UP (@ANINewsUP) February 21, 2018
उसी समय उसे एक सांप ने आकर डस लिया, किसान ने डरने की जगह उस सांप के फन को चबा लिया और उसकी मौके पर मौत हो गई है। जिसके बाद बहुत जोर-जबरदस्ती के बाद किसान तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इंजेक्शन लगने के बाद कुछ समय में ही वह पूरी तरह से ठीक हो गया है। वहीं, डॉक्टर संजय कुमार ने खुद कहा है कि उन्होंने इससे पहले ऐसा कोई केस नहीं देखा है। किसान पूरी तरह से सुरक्षित है और उसको कुछ भी नहीं हुआ है।