Har Ghar Tiranga: 52 वर्षीय तमिलनाडु के कलाकार ने आंख की पुतली में पेंट किया तिरंगा, तस्वीरें हुई वायरल

By आजाद खान | Published: August 10, 2022 09:53 AM2022-08-10T09:53:24+5:302022-08-10T09:59:54+5:30

इससे पहले भी राजा कई और कलाकृति बना चुके है। उन्होंने दिवंगत मुख्यमंत्री करुणानिधि का लघु हस्ताक्षर भी बनाया है।

Har Ghar Tiranga 52-year-old Tamil Nadu artist UMT Raja painted the tricolor in iris pictures went viral miniature K Karunanidhi covid19 | Har Ghar Tiranga: 52 वर्षीय तमिलनाडु के कलाकार ने आंख की पुतली में पेंट किया तिरंगा, तस्वीरें हुई वायरल

Har Ghar Tiranga: 52 वर्षीय तमिलनाडु के कलाकार ने आंख की पुतली में पेंट किया तिरंगा, तस्वीरें हुई वायरल

Highlightsतमिलनाडु के एक कलाकार ने अपनी आंख में तिरंगा रंगा है। उन्होंने अपनी आंखों की पुतली में तिरंगा को बनाया है। कलाकार के इस कला को देख लोग दंग रह गए है।

Har Ghar Tiranga: एक तरफ जहां पूरे देश में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है, वहीं तमिलनाडु के एक कलाकार ने अपनी दाहिनी आंख को तिरंगे से रंग दिया है। इस कलाकार की रंगी हुई आंख की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मशहूर कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता UMT राजा ने तिरंगे को अपनी आंख में रंगने का काम किया है। 

देश में जहां हर घर तिरंगा के तहत कई रैलियां और प्रोग्राम का आयोजन हर रोज हो रहा है। ऐसे में लोग अपने तरीके से आजादी के 75 वर्ष को मनाने में लगे है। इसी को ध्यान में रखते हुए यूएमटी राजा ने भी अपना कला दिखाया है। 

कैसे लगाया आंख में तिरंगा

अपनी कला के लिए जाने जाने वाले 52 वर्षीय सुनार UMT राजा ने अपनी दाहिनी आंख में तिरंगा बनाया है। इसे बनाने के लिए उन्होंने पहले एक अंडे का खोल लिया है और फिर उस खोल के अन्दर सफेद भ्रूण पर एक महीन कपड़े जैसी फिल्म में पेंट को जोड़ दिया था। इसके बाद इस पेंट को आंखों के श्वेतपटल पर दवाया था जिससे तिरंगा आंखों की पुतली पर जाकर चिपक गया। 

इस तरीके से कलाकार ने अपनी आंख में तिरंगा को बनाया है। राजा के इस कला को देख लोग दंग रह गए है और इनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

तमिलनाडु के कोयंबटूर में रहने वाले राजा ने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है, वे कक्षा नौ से ही पढ़ाई को छोड़ दिए थे। लेकिन उनकी कला से वह पूरे देश में चर्चित है। 

इससे पहले भी बना चुके है और कलाकृतियां

इससे पहले यूएमटी राजा ने और भी कलाकृतियां बनाई है जिसके कारण वह काफी चर्चित हुए है। उन्होंने इससे पहले दिवंगत मुख्यमंत्री करुणानिधि का लघु हस्ताक्षर भी बनाया जिसके आज भी खूब तारीफ होती है। 

यही नहीं राजा ने कोविड-19 के दौरान भी कुछ कला बनाई थी ताकि लोग कोरोना को लेकर जाकरूक हो और इसके लिए उनकी काफी सराहना भी हुई थी। 
 

Web Title: Har Ghar Tiranga 52-year-old Tamil Nadu artist UMT Raja painted the tricolor in iris pictures went viral miniature K Karunanidhi covid19

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे