Valentine's Day: गूगल पर छाया वैलेंटाइन डे का खुमार, बना दिया बेहद प्यारा डूडल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 14, 2022 08:13 AM2022-02-14T08:13:49+5:302022-02-14T09:00:13+5:30

Happy Valentine Day 2022: गूगल ने वैलेंटाइन डे को समर्पिक खास डूडल पेश किया है। यह एक म्यूजिकल डूडल है।

Happy Valentine Day 2022: Google creats beautiful doodle for 14th February | Valentine's Day: गूगल पर छाया वैलेंटाइन डे का खुमार, बना दिया बेहद प्यारा डूडल

वैलेंटाइन डे पर गूगल ने बनाया खूबसूरत डूडल

Happy Valentine Day 2022: दुनिया भर में वैलेंटाइन डे आज मनाया जा रहा है। प्यार को समर्पित इस दिन का प्रेमी जोड़ों को खासतौर पर इंतजार रहता है। इसे संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर गूगल ने भी खास डूडल (Goodle Doodle) बनाया है। गूगल के आज के डूडल में दो प्रेमी जोड़ों को दिखाया गया है जो आपसी प्यार का संदेश दे रहे हैं। ये एक म्यूजिकल वीडियो जैसा है।

Google ने आज के एनिमेशन के बारे में बताते हुए अपने आधिकारिक डूडल पेज पर लिखा, 'कभी-कभी प्यार आपको आश्चर्यचकित कर देता है। यह कई आश्चर्यों से भरा हो सकता है, लेकिन अपने सभी उतार-चढ़ाव के बावजूद यह दुनिया को करीब ला सकता है। आगे लिखा है, 'आज के इंटरैक्टिव 3-डी डूडल में दिखाए गए दो हैम्स्टर्स को देखिए। क्या आप उनका रास्ता एक साथ के साछ जोड़ सकते हैं ताकि दोनों एक-दूसरे के करीब पहुंच सके? जैसा कि कहा जाता है, घर वही है जहां दिल है। वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं।'

पिछले साल भी गूगल ने वैलेंटाइन डे पर एक बेहद खूबसूरत डूडल पेश किया था। उस डूडल में ग्राफिक्स और एनिमेशन के जरिए रंगों से भरा डूडल नजर आया था, जिसमें 8 दिल की तस्वीर थी, जो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

वैलेंटाइन डे क्यों मनाते हैं?

वैलेंटाइन डे के दिन दुनिया भर में जोड़े अपने किसी खास के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। गिफ्ट देते हैं या फिर कुछ खास कर अपने साथी के प्रति अपने प्यार और लगाव का इजहार करते हैं। यह दिन रोम के पादरी संत वैलेंटाइन को समर्पित है। 

कहते हैं कि इसकी शुरुआत रोम में राजा क्लॉडियस के दौर में हुई थी। क्लॉडियस सनकी था और उसका मानना था कि प्यार और शादी पुरुषों की बुद्धि और शक्ति को खत्म कर देती है। इसलिए उसने आदेश जारी किया था कि राज्य के सभी सैनिक और अधिकारी शादी नहीं कर सकते।

संत वैलेंटाइन ने इसका विरोध किया और कई सैनिकों की शादी कराई। राजा को जब इसकी जानकारी मिली तो वह भड़क गया और वैलेंटाइन को मौत की सजा दी। वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 के दिन फांसी पर चढ़ा दिया गया। इसके बाद से उनकी याद में वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई।

Web Title: Happy Valentine Day 2022: Google creats beautiful doodle for 14th February

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे