विराट कोहली के साथी खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर इस भारतीय लड़की से करेंगे विवाह, तमिल में लिखा शादी कार्ड वायरल, देखें 

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 14, 2022 06:35 PM2022-02-14T18:35:45+5:302022-02-14T18:37:21+5:30

Glenn Maxwell and Vini Raman: तमिल परिवार से ताल्लुक रखने वाली विनी रमन ने मेडिकल साइंस में अपनी पढ़ाई पूरी की और इस क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रही हैं।

Glenn Maxwell and Vini Raman RCB virat kohli fiancee Vini Raman traditional Tamil wedding invitation card goes VIRAL | विराट कोहली के साथी खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर इस भारतीय लड़की से करेंगे विवाह, तमिल में लिखा शादी कार्ड वायरल, देखें 

इसे पारंपरिक तमिल में छापा गया है।

Highlightsदिसंबर 2013 के आसपास मेलबर्न स्टार्स इवेंट में मैक्सवेल से मिलीं।कई महीनों तक क्रिकेट से ब्रेक लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।सोशल मीडिया पर इनकी शादी का इनविटेशन कार्ड चर्चा में है।

Glenn Maxwell and Vini Raman: विराट कोहली के साथी खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल शादी करने जा रहे हैं। ऑलराउंडर अपनी भारतीय मंगेतर विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के ऑलराउंडर की मार्च 2020 से विनी रमन से सगाई हुई थी, लेकिन COVID-19 लॉकडाउन के कारण कई बार शादी को टालनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान का दौरा कर रहा है और मैक्सवेल का नाम टीम में शामिल नहीं किया गया है। मंगेतर ने शादी की योजना बनाई है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर इनकी शादी का इनविटेशन कार्ड चर्चा में है। इसे पारंपरिक तमिल में छापा गया है। फैंस हैरान और यह वायरल हो रहा है। 2017 से दोनों डेट कर रहे हैं। 27 मार्च को तमिल रीति-रिवाज से शादी करने वाले हैं।

विनी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती हैं। वह पेशे से फार्मासिस्ट हैं। विनी रमन चेन्नई से जुड़ी हैं। इनका जन्म और पालन पोषण ऑस्ट्रेलिया में हुआ है। पिता वेंकट रमन और मां विजयलक्ष्मी रमन जन्म से पहले वहां पर बस गए थे।

Web Title: Glenn Maxwell and Vini Raman RCB virat kohli fiancee Vini Raman traditional Tamil wedding invitation card goes VIRAL

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे